Headlines

Viral Video: गेट क्यों नहीं हटवा देता रेलवे? स्लीपर कोच में इमरजेंसी विंडो से घुसी भीड़ तो भड़के यूजर्स


Viral Video: भारत में रेलवे आम लोगों की लाइफ लाइन मानी जाती है. हर दिन लाखों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन कई बार भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के स्लीपर कोच में जनरल डिब्बे के यात्रियों की भीड़ घुसती हुई दिखाई दे रही है. इस घटना ने न सिर्फ रेलवे व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि लोगों की नागरिक समझ (civic sense) पर भी चर्चा शुरू कर दी है. 

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के बाहर भारी भीड़ जमा है. इसी भीड़ में से एक व्यक्ति अचानक स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की खोल देता है. खिड़की के पास बैठी महिला घबराकर अपनी सीट से उठ जाती है. इसके बाद एक-एक करके लोग अपने बैग लेकर उसी खिड़की से अंदर घुसने लगते हैं. भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि रुकने का नाम ही नहीं लेती, लगातार लोग उसी रास्ते से अंदर आते रहते हैं. यह पूरा सानी बेहद हैरान और ट्रेम में मौजूद लोगों को परेशान करने वाला नजर आता है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: छोटी बच्ची को कुचलने वाली थी तेज रफ्तार ट्रेन, सुपरहीरो की तरह सामने आ गई गाय, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने इस घटना को बेहद गलत बताया और रेलवे से सख्त कदम उठाने की मांग की, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह सिर्फ रेलवे की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यात्रियों को भी नियमों का पालन करना चाहिए.  कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर लोग इमरजेंसी खिड़की से ही अंदर घुस जाते हैं, तो रेलवे को ऐसी खिड़कियों की व्यवस्था ही बदल देनी चाहिए. इस तरह की लापरवाही और भीड़भाड़ देखकर लोग बहुत नाराज हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा स्लीपर कोच में इस तरह घुसना गलत है, यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: यात्री ने एयरपोर्ट पर CISF के जवान के साथ ही कर दिया खेल, हाथों की सफाई देख हैरान रह गए सिपाही





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *