Headlines

Viral Video: बिन बुलाए शादी में खाना खाने पहुंचा गरीब, दुल्हन को दिया 10 रुपये शगुन, वीडियो वायरल


Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो कम ही देखने को मिलते हैं, जो सीधे दिल को छू जाएं. इंटरनेट की दुनिया में जहां लोग दिखावे और महंगे तोहफों की बातें करते नजर आते हैं, वहीं असम से सामने आया एक छोटा सा वीडियो लोगों को इमोशनल कर रहा है. इस वीडियो में एक गरीब युवक की सादगी, इंसानियत और प्यार भरा व्यवहार लोगों का दिल जीत रहा है.

इस वायरल वीडियो में शादी में बिना बुलाए पहुंचे एक गरीब युवक ने जो किया, उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी इमोशनल हो गए और अब सोशल मीडिया पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?

यह वीडियो असम की एक शादी का है. शादी समारोह में मेहमान खुशी-खुशी खाना खा रहे थे और हर तरफ जश्न का माहौल था. इसी दौरान एक गरीब युवक भी वहां पहुंच गया. उसने साधारण कपड़े पहन रखे थे और उसकी हालत देखकर साफ लग रहा था कि वह बेहद गरीब और कथित तै मानसिक रूप से विक्षिप्त है. युवक चुपचाप बाकी लोगों के साथ बैठकर खाना खाने लगा. खास बात यह रही कि वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसे रोका नहीं और न ही कोई सवाल किया. सभी ने उसे भी बाकी मेहमानों की तरह सम्मान दिया, लेकिन खाना खाने के बाद जो हुआ, उसने हर किसी का दिल छू लिया. 

फटी जेब से निकाले 10 रुपये

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक खाना खाने के बाद दुल्हन के पास जाता है. वह अपनी फटी हुई जेब में हाथ डालता है और बड़ी मुश्किल से 10 रुपये का नोट निकालता है. इसके बाद वह वह नोट दुल्हन के हाथ में शगुन के तौर पर रख देता है. शगुन देने के बाद युवक बिना कुछ कहे वहां से जाने लगता है. वहीं मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे पल का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महंगे गिफ्ट और मोटे लिफाफों के बीच उस गरीब युवक का 10 रुपये का शगुन लोगों को सबसे ज्यादा खास लग रहा है. लोग कह रहे हैं कि उसने शायद अपनी हैसियत से ज्यादा दिया, लेकिन दिल से दिया है. 

यह भी पढ़ें – ये तो बस NCR वाले ही कर सकते हैं! कार के खराब एसी में लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख उछल पड़े यूजर्स

सोशल मीडिया पर इमोशनल हुए लोग

यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही लाखों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो इंसानियत की सबसे खूबसूरत नजारा है. वहीं एक यूजर ने लिखा, भाई ने दिल जीत लिया. वहीं दूसरे ने कहा, 10 रुपये नहीं, उसने अपना प्यार दिया है. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, आज के समय में ऐसी सच्ची नीयत बहुत कम देखने को मिलती है. वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि गरीब इंसान अक्सर दिल से सबसे ज्यादा अमीर होता है. 

यह भी पढ़ें – अमरावती में ‘दरिंदे’ की एंट्री! खिड़की से कूदा आदमखोर, 3 घंटे तक दहशत में रहा इलाका- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *