Headlines

Viral Video: 25 किलो का पार्सल एक मंजिल चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें छोटी-सी बात देखते ही देखते बड़े विवाद का रूप ले लेती है. कई बार मामला इतना मामूली होता है कि उसे सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक पोर्टर और दूसरे व्यक्ति के बीच पार्सल ऊपर पहुंचाने को लेकर विवाद होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस घटना की वजह जानकर लोग काम की जिम्मेदारी, मेहनत और आपसी व्यवहार को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट के मुताबिक, पोर्टर ने करीब 25 किलोग्राम वजन घर तक पहुंचाया था. इसके बाद उससे कहा गया कि वह पार्सल को एक मंजिल ऊपर ले जाए. इस पर पोर्टर ने सवाल कर दिया कि वह इसे और ऊपर क्यों लेकर जाए? बस इसी बात से दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

25 किलो का वजन उठाने के बाद बढ़ा विवाद

विवाद किसी बड़े नुकसान या पार्सल की डिलीवरी को लेकर नहीं, बल्कि उसे एक मंजिल और ऊपर ले जाने की बात पर शुरू हुआ. आमतौर पर पोर्टर से सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद की जाती है. हालांकि, इस मामले में सवाल यह उठता है कि सामान पहुंचाने की तय जगह कौन सी थी और क्या एक और मंजिल तक सामान ले जाना उसके काम में शामिल था? अगर पोर्टर को पहले ही किसी तय मंजिल तक पार्सल पहुंचाने के लिए कहा गया था, तो उससे आगे ले जाने की मांग पर अतिरिक्त मेहनत और पैमेंट को लेकर बातचीत हो सकती थी.

वीडियो में दिखी बहस

वीडियो में एक बिल्डिंग के ऊपर के हिस्से में दो लोगो और नीचे पोर्टर दिखाई देता है, इनके बीच बातचीत और तनातनी दिखाई देती है. वीडियो में पोर्टर अपनी बात बताता हुआ दिखाई देता है और कस्टमर अपनी बात रखते हुए दिखाई देते हैं. दोनों के बीच बहस से समझ पाना मुश्किल होता है कि आखिर गलती किसकी है और किसकी नहीं? हालांकि इसके बाद एक व्यक्ति नीचे आकर सामान ले जाता हुआ दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें: खिड़की तोड़ कमरे में घुसा रॉकेट, जलकर राख हुआ सामान; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल मामला

इस घटना ने एक बार फिर डिलीवरी और पोर्टर सेवाओं में काम की शर्तों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. किसी भी सामान को पहुंचाने से पहले यह स्पष्ट होना जरूरी है कि डिलीवरी किस जगह तक की जानी है. अगर कस्टमर को अतिरिक्त मंजिल तक सामान चाहिए, तो उसे पहले ही पोर्टर से बात करना चाहिए. वहीं पोर्टर को भी अपनी सर्विस की सीमा और अतिरिक्त काम के नियम कस्टमर को साफ-साफ बताने चाहिए. इससे आखिरी समय पर होने वाली गलतफहमी और विवाद से बचा जा सकता है.

कमेंट्स कर रहे यूजर्स

वायरल वीडियो के लेकर कुछ यूजर्स डिलीवरी वाले का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स कंज्यूमर का. यूजर्स का कहना है कि डिलीवरी वाले को इस तरह से बात नहीं करना चाहिए, अगर उनका काम डॉर-टू-डॉर सर्विस का है तो उन्हें घर के दरवाजे तक सामान पहुंचाना चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि कस्टमर भी नीचे आकर सामान लेकर जा सकता है. यह कोई बड़ा काम नहीं है. एक यूजर ने कमेंट किया कि ये लोग बस वीडियो बनाकर वायरल होना चाहते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि कस्टमर और इसको मिलकर बात कर लेना चाहिए था.

यह भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर के बाहर चप्पल चोरी, फिर जो हुआ देख चकराया लोगों का दिमाग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *