Headlines

Virat Kohli Like Influencer Photo Viral Post : कोहली ने फिर की ‘विराट’ गलती, इस हसीना को कर दिया ‘लाइक’, अनुष्का भाभी से शिकायत कर रहे यूजर्स


Virat Kohli Like German Influencer Photo:  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए उनका शानदार प्रदर्शन तो चर्चा में है ही, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी एक लाइक की हुई पोस्ट बन गई है. विराट कोहली ने एक जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजालाज (Liza Blolling/Lizalaj) की एक फोटो को इंस्टाग्राम पर लाइक कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई और यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया.

हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह लाइक जानबूझकर किया गया था, गलती से हुआ था या किसी तकनीकी गड़बड़ी यानी अल्गोरिदम ग्लिच की वजह से हुआ, लेकिन इंटरनेट यूजर्स को मौका मिल गया और उन्होंने मजाक बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मीम्स बनाकर तेजी वायरल कर दिया है.

सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन

जैसे ही यह पोस्ट फैली, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने विराट कोहली को मजाकिया अंदाज में ट्रोल करते हुए कहा कि उनसे फोन संभालकर रखने की जरूरत है. एक यूजर ने अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए लिखा, मैं नहीं सहता भाभी. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, भाई के हाथ से कोई फोन ले लो. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी इस पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए अल्गोरिदम शब्द का इस्तेमाल किया, जो और भी वायरल हो गया. इन सभी प्रतिक्रियाओं के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर एक मीम ट्रेंड बन गया. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: गेट क्यों नहीं हटवा देता रेलवे? स्लीपर कोच में इमरजेंसी विंडो से घुसी भीड़ तो भड़के यूजर्स

कौन हैं जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजालाज?

लिजालाज एक जर्मनी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपने ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह ब्लॉगिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करती हैं. उन्होंने साइकोलॉजी में MSc (Master of Science) की पढ़ाई की है. उन्हें अलग-अलग देशों की यात्रा करना और वहां के खाने-पीने को एक्सप्लोर करना पसंद है. वह अक्सर अपने ट्रैवल वीडियो और लाइफस्टाइल कंटेंट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इस घटना के बाद माना जा रहा है कि उनकी पॉपुलैरिटी और फॉलोअर्स की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें Viral Video: छोटी बच्ची को कुचलने वाली थी तेज रफ्तार ट्रेन, सुपरहीरो की तरह सामने आ गई गाय, देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *