Headlines

Watch: विराट कोहली ने खोया आपा, अंपायर से भिड़े; रजत पाटीदार के विकेट से थे नाराज


विराट कोहली को बहुत कम बार देखा गया है कि वह किसी फैसले से नाराज डगआउट से उठकर अंपायर से बहस करने गए हो. ऐसा गुरुवार को हुए गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के दौरान हुआ, जब थर्ड अंपायर ने रजत पाटीदार को आउट करार दिया. कोहली का अंपायर से बहस करते हुए का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

अंपायर से क्यों भिड़े विराट कोहली?

ये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के 8वें ओवर में हुआ. अरशद खान की गेंद पर रजत पाटीदार ने एक शॉट मारा, जो ऊंचा गया. लॉन्ग लेग से दौड़कर आए जेसन होल्डर ने डाइव लगाकर अच्छा कैच पकड़ा, लेकिन साफ नहीं था कि ये होल्डर ने कैच पकड़ा या गेंद जमीन को छू गई थी. थर्ड अंपायर के पास फैसला गया, उन्होंने देखा और इसे आउट करार दिया. लेकिन स्क्रीन पर दिख रहा था कि गेंद जमीन को छू गई थी, होल्डर गेंद को सहारा बनाकर ही उठे.

यह भी पढ़ें- इस क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत, बाथरूम में महिलाओं का छिपकर बना रहे थे Video; पुलिस ने पकड़ा

विराट कोहली आउट होकर जा चुके थे, उन्होंने 13 गेंदों में 28 रन बनाए थे. कोहली का मानना था कि रजत पाटीदार को नॉट आउट दिया जाना चाहिए था क्योंकि जेसन होल्डर ने जब गेंद को पकड़ा तो गेंद जमीन को छू रही थी.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने शुभमन गिल को घूरा, अविश्वसनीय कैच के बाद कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, देखें वीडियो

मैच का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों पर सिमट गई थी. देवदत्त पडिक्कल ने RCB के लिए सर्वाधिक 40 रन बनाए. अरशद खान ने 3, जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए. गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की. GT के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली. 18 गेंदों में खेली इस पारी में गिल ने 3 छक्के और 4 चौके लगाए. जेसन होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 2 विकेट लिए और 12 रन बनाए. इसके आलावा उन्होंने फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने कुल 3 कैच पकड़े.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *