Headlines

WPL Auction 2027 Live: बेस प्राइस पर बिक रहीं खिलाड़ी, कम पर्स वाली टीमों की बल्ले-बल्ले; सोफी मोलिनक्स सबसे महंगी


विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण (WPL 2027) के लिए ऑक्शन आज कोच्चि में है, जो शाम 5:30 बजे से शुरू होगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज अपने स्क्वॉड को पूरा करने के लिए खिलाड़ियों को खरीदेंगी. सभी 5 टीमों में कुल 27 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं. यानी अधिकतम इतने ही खिलाड़ी खरीदे जाएंगे.

महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन में कुल 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेंगी. सभी 5 टीमें कुल 27 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं, जिनमें विदेशी प्लेयर्स के सिर्फ 7 स्लॉट हैं. ऑक्शन से पहले सबसे ज्यादा का पर्स यूपी वॉरियर्स का है, जिनके पास 3.75 करोड़ रुपये हैं. इससे अंदाजा लगा सकते हो कि आज होने वाला ऑक्शन सभी फ्रेंचाइजियों के लिए कितना चुनौतीपूर्ण होगा.

किस टीम के पास कितने का पर्स, कितने स्लॉट खाली

यूपी वॉरियर्ज: यूपी टीम के पास सबसे ज्यादा का पर्स है, उनके पास 3.75 करोड़ रुपये हैं. टीम के 8 स्लॉट खाली हैं, जिसमें से 3 विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं.

गुजरात जायंट्स: इस टीम के पास 3 खाली स्लॉट हैं, जिसमें 1 विदेशी प्लेयर का है. टीम के पास 1.25 करोड़ रुपये का पर्स है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: आरसीबी के पास सिर्फ 1.15 रुपये का पर्स है, उनके पास कुल 3 स्लॉट खाली हैं. 1 विदेशी प्लेयर का स्लॉट है.

दिल्ली कैपिटल्स: डीसी के पास 1.10 करोड़ रुपये का पर्स है, जिसमें उन्हें 5 खिलाड़ियों के स्लॉट पूरे करने हैं. टीम के पास 1 विदेशी स्लॉट है.

मुंबई इंडियंस: एमआई के टोटल पर्स में 1 करोड़ रुपए भी नहीं है. मुंबई के पर्स में 90 लाख रुपये बचे हैं, उनके पास 6 प्लेयर्स के स्लॉट खाली हैं. विदेशी खिलाड़ी के लिए उनके पास कोई स्लॉट नहीं है.

विमेंस प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन की खास बातें

विमेंस प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमें (RCB, MI, DC, GG, UPW) खेलती हैं. एक टीम में अधिकतम 18 प्लेयर्स हो सकते हैं, जिसमें से 6 विदेशी हो सकते हैं.

5 टीमों ने कुल 63 प्लेयर्स को रिटेन किया है. इनमें 23 विदेशी खिलाड़ी हैं. अब कुल 27 स्लॉट खाली हैं, जिनको फ्रेंचाइजियां ऑक्शन में भरेंगी.

ये मिनी ऑक्शन है, मतलब इसमें टीमों को RTM (राइट टू मैच) कार्ड के इस्तेमाल का मौका नहीं मिलेगा. 

एक टीम का पर्स 15 करोड़ रुपये का होता है, इतने ही वह प्लेयर्स के लिए खर्च कर सकती हैं. इसमें उन प्लेयर्स का प्राइस भी शामिल हैं, जिन्हें टीम ने रिटेन किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *