उत्तर प्रदेश स्थित शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के आरोपियों में से 2 की मौत हो गई. यूपी पुलिस के साथ एनकाउंट में दो आरोपी मारे गए. अब इस एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं.
फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के हत्याओं के एनकाउंटर पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा किन परिस्थितियों में एनकाउंटर हुआ इसकी जांच होनी चाहिए.
अवधेश प्रसाद ने कहा कि अब कौन सी परिस्थितियां थीं? कौन सी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं? जिसमें पुलिस को मुठभेड़ करना पड़ा, यह जांच का विषय है. और हमारी IPC में, हमारे CRPC में, बड़ा से बड़ा अपराधी है और उसका अपराध सिद्ध हो जाता है, तो सजा ए मौत, फांसी की सजा, आजीवन कारावास देने का अधिकार न्यायपालिका में निहित है.
दिल्ली गैंगरेप केस पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, निर्भया कांड का किया जिक्र
सपा नेता ने कहा कि यह जो एनकाउंटर हुआ है, कौन सी ऐसी परिस्थितियां थीं जिससे एनकाउंटर हुआ है, यह जांच का विषय है.
पुलिस ने बताया क्यों हुआ एनकाउंटर?
उधर, इस एनकाउंटर के संबंध में पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने कहा थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर दोनों संदिग्धों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई. पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा परीक्षण के उपरान्त दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.
सिंह ने कहा कि मृत अभियुक्तों की पहचान मोहित और सुमित के रूप में हुई है. दोनों अभियुक्त अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे तथा दोनों पर ₹50-₹50 हजार का इनाम घोषित था. अंकित बालियान हत्याकांड में दोनों अभियुक्तों की भूमिका तथा उनके द्वारा हत्याकांड को किस प्रकार अंजाम दिया गया.
