पंजाब में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 10-12 साल में बीजेपी अपनी पॉलिसी के माध्यम से इतनी मजबूत नहीं हुई कि अकेले लड़ ले. उसको भी किसी ना किसी का सहारा लेना पड़ रहा है.
उन्होंने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा, ”यूपी में तो बीजेपी कितनों का सहारा लेगी. एक दाएं हाथ, एक बाएं हाथ, एक पीछे से संभाले, आगे से संभाले. कितने गठबंधन हैं उनके बताओ आप?”
#WATCH | Lucknow, UP: On the BJP–Shiromani Akali Dal (SAD) alliance, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “Even after 10–12 years, the BJP has not become strong enough through its own policies to contest elections on its own. It still has to rely on the support of others. And in Uttar Pradesh, just how many crutches will it need? One to hold it from the right, one from the left, someone to steady it from behind, and someone else from the front—tell me, how many alliances do they actually have?”
— ANI (@ANI) November 24, 2026
चुनावी घोषणा पत्र को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव?
यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घोषणा पत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बचते नजर आए. उन्होंने कहा, ” घोषणा पत्र के बारे में अभी नहीं बताएंगे.” उन्होंने पीटीआई, एनआई, आईएनएस समेत अन्य मीडिया संस्थानों का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर सबको ‘कैशलेस’ किया जाएगा.
धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बाबा रामदेव के बयान पर क्या बोले अखिलेश?
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बाबा रामदेव के बयान पर भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ”मुझे किसी भी बाबा के खिलाफ नहीं बोलना है, इसलिए नहीं बोलना क्योंकि ये चिंता उनकी है कि उनकी जमीन कौन खोद रहा है? हमें तो अपनों की चिंता है ना. बाहर के बाबा लोग आकर यहां के लोगों की जमीन खोद रहे हैं क्योंकि यहां के लोग फेल हो गए हैं, तो जब फेल हो जाएंगे तभी तो आपको पड़ोसी बाबाओं की जरूरत पड़ेगी.”
Exclusive: ‘मुसलमानों को ठगने नहीं दूंगा’, ओवैसी पर आजम का तीखा हमला, बोले- अपने यहां CM बनें
