Headlines

‘हथकड़ी लगाकर ही आएंगी’, शेख हसीना के वापसी के ऐलान पर बांग्लादेश का जवाब


बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को केवल हथकड़ी पहनकर एक आतंकवादी के रूप में ही वापस आ सकती हैं. विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश के लोग आतंकवाद का केवल एक ही रूप जानते हैं शेख हसीना की ओर से बनाए गए अवामी आतंकवाद. वह एक दोषी अपराधी हैं और भगोड़ी आतंकवादी है.

विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि अपनी अंदरूनी बेचैनी के कारण, पैसे देकर या लोगों को काम पर रखकर वह कुछ भी छपवा सकती हैं. हालांकि, वास्तविकता और इच्छा दो अलग-अलग चीजें हैं. आपको इनके बीच का अंतर समझना होगा.  हकीकत यह है कि किसी आतंकवादी को प्रत्यर्पण के अलावा किसी और तरीके से वापस आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हो सकता है कि वह सोते समय बुरे सपने देखती हों, जैसे मैं वापस बांग्लादेश जा रही हूं’ या ‘मैं हवाई जहाज से वापस लौट रही हूं’.

बांग्लादेश में तनाव की स्थिति

शेख हसीना ने अपनी वापसी को लेकर घोषणा कर दी है. हालांकि, इसके बाद से बांग्लादेश में तनाव बढ़ चुका है. इसका नतीजा ये हुआ है कि इस महीने की शुरुआत में जब उन्होंने नया पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे तब से वहां हिंसा भी बढ़ गई है. हसीना ने बांग्लादेश सरकार से यह भी आग्रह किया है कि वे उनकी वापसी के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की व्यवस्था करें और जरूरी कागजात उपलब्ध कराएं.

हसीना के अनुरोध को खारिज करते हुए कबीर ने कहा, “नहीं, वह कोई आम कमर्शियल यात्री नहीं हैं.” “उन्हें केवल हथकड़ी लगाकर या कड़ी निगरानी में ही वापस लाया जा सकता है.”

साल 2024 में विद्रोह के बाद जब हसीना दिल्ली भाग गई थीं तब उनके दस्तावेज रद्द कर दिए गए थे. हालांकि, सरकार ने फिर से स्पष्ट किया है कि उन्हें केवल भारत से प्रत्यर्पित करके ही वापस लाया जा सकता है. पिछले साल, छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह पर कार्रवाई का आदेश देने के आरोप में बांग्लादेश की एक अदालत ने उनकी अनुपस्थिति में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *