Headlines

‘अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी’, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान


बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने यूपी की सियासत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. मिर्जापुर के विंध्याचल में रविवार को दर्शन के लिए पहुंचे तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगे और प्रदेश में बीजेपी सरकार की हैट्रिक लगेगी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करता हूं.

तेज प्रताप यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. ऐसे माहौल में एक विपक्षी नेता का योगी सरकार की वापसी का अनुमान जताना राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है. मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की स्थिति को मजबूत बताया. उन्होंने संकेत दिया कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में बीजेपी का जनाधार प्रदेश में मजबूत दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: UP: सपा ने घोषित किए बागपत और शामली के जिलाध्यक्षों के नाम, जानें किसे मिली जिम्मेदारी?

बीजेपी से गठबंधन पर क्या बोले तेज प्रताप?

बीजेपी के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा.’ उनके इस बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है. 

‘अखिलेश का समर्थन नहीं करता’

इस दौरान तेज प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर भी बयान दिया. तेज प्रताप ने कहा कि वह अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करते हैं. 

‘नीतीश कुमार का दिल्ली जाना तय था’

वहीं, बिहार की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का पहले से दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन वह किसके चक्कर में गए, यह अभी राज ही बना हुआ है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *