उत्तर प्रदेश के साल 2027 के चुनाव के लिए AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली आजाद समाज पार्टी ने थर्ड फ्रंट का ऐलान कर दिया है. ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस पार्टी के सीएम फेस चंद्रशेखर आजाद होंगे. इस दौरान ओवैसी ने अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने को लेकर निशाना साधा है.
ओवैसी से जब अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने का सवाल पूछा गया तो वो शेर सुनाने लगे. उन्होंने कहा, ”सरकती जाए रुख से नकाब आहिस्ता, निकलता आ रहा है
तेरा चेहरा आहिस्ता आहिस्ता. इलाहाबाद हाई कोर्ट का जजमेंट आया तो नेताजी ने क्या कहा था अयोध्या पर आजम खान को अयोध्या मामले में कन्वीनर बनाया गया था. सपा के कई विधायकों के पिताजी थे जो जेल गए थे उनसे सवाल किया जाए.”
बीजेपी पर साधा निशाना
ओवैसी ने जम्मू कश्मीर में कल अधिकारियों की हत्या को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ”बीजेपी के लोगों से पूछना है जम्मू कश्मीर में कल अधिकारियों की आतंकवादी ने हत्या कर दी उसके बारे में बोलिए. चंद्रशेखर ने कहा, कल जो जवानों के साथ हुआ हमें कुछ प्रूफ करने की जरूरत नहीं. हम संविधान से प्यार करने वाले देश हमारे पर जवानों की शहादत का जवाब सरकार को देना.”
ओवैसी ने कहा कि यूपी में अब तीसरी बार बीजेपी नहीं आएगी. उन्होंने कहा, हमने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाने का फैसला किया है. मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि यह एक मजबूत मोर्चा होगा, जो BJP को UP में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकेगा.”
चंद्रशेखर ने किए ये वादे
चंद्रशेखर ने कहा, ”सरकार बनी तो हम 3 काम करेंगे. ताकत में आयेंगे सबसे पहले क्लास 1 से 12 तक की शिक्षा फ्री करेंगे. अस्पतालों को शानदार बनाई गरीबों का बेहतर इलाज करेंगे. सबके स्वाभिमान की रक्षा करके सभी पढ़े-लिखों को रोजगार देंगे.”
ये भी पढ़ें: बुलडोजर एक्शन पर अभिषेक बनर्जी का CM शुभेंदु अधिकारी पर वार, ‘आखिरी सांस तक मैं…’
