Headlines

Viral Video: टेडी बियर के लिए जिद पर अड़ा नन्हा हाथी, मां के सामने दिखाए नखरे


Baby Elephant Viral Video:  बच्चों की जिद और उनकी छोटी-छोटी शरारतें अक्सर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं. कोई बच्चा खिलौना देखकर उसे पाने की जिद करने लगता है, तो कोई अपनी पसंद की चीज न मिलने पर नाराज होकर जमीन पर लोटने लगता है. आपने इंसानी बच्चों को ऐसा करते हुए कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी हाथी के बच्चे को खिलौने के लिए जिद करते देखा है?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें एक नन्हा हाथी टेडी बियर देखकर इतना आकर्षित हो जाता है कि उसे पाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करने लगता है. मां हथिनी के रोकने पर उसका जो रिएक्शन देखने को मिलता है, उसे देख कर कोई हैरान हो रहा है. यूजर्स इस वीडियो को इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो बोल रहे हैं.

टेडी बियर देखते ही खिल उठा नन्हा हाथी

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक नन्हा हाथी बारिश के दौरान खिलौनों की दुकान के पास दिखाई देता है. दुकान के अंदर रखे खिलौनों के बीच उसकी नजर एक टेडी बियर पर पड़ जाती है. बस फिर क्या था, वह अपनी सूंड आगे बढ़ाकर उस खिलौने तक पहुंचने की कोशिश करने लगता है. वीडियो में हाथी के बच्चे की उत्सुकता साफ दिखाई देती है. वह बार-बार अपनी छोटी सूंड टेडी बियर की तरफ बढ़ाता है. जैसे उसे किसी भी कीमत पर वह चाहिए. इस दौरान उसकी मां हथिनी भी उसके पीछे मौजूद रहती है और उसकी हरकतों पर नजर रखती है. मां अपने बच्चे को खिलौने की तरफ बढ़ने से रोकने की कोशिश करती है.

मां ने रोका तो सड़क पर करने लगा ड्रामा

वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है, जब मां हथिनी अपने बच्चे को टेडी बियर से दूर खींच लेती है. आमतौर पर छोटे बच्चों की तरह नन्हा हाथी भी अपनी पसंद की चीज से दूर होना नहीं चाहता. जैसे ही उसकी कोशिश नाकाम होती है, वह अपनी नाराजगी एक अलग ही अंदाज में जाहिर करता है. वह गीली सड़क पर लोटने लगता है. उसकी इस हरकत को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वह मां के फैसले से बिल्कुल खुश नहीं है और अपनी जिद मनवाने के लिए नखरे दिखा रहा है. उसकी मासूम हरकतें वीडियो को और भी खास बना देती हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ये हैं पाकिस्तान में रहने वाले हरियाणवी, इनकी बस्ती देख बन जाएगा दिन

यूजर्स को याद आए अपने बचपन के दिन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स को हाथी के बच्चे की मासूमियत बेहद पसंद आई, तो कुछ यूजर्स को अपना बचपन याद आ गया. कई यूजर्स के लिए यह वीडियो इसलिए खास है, क्योंकि इसमें एक जानवर का ऐसा व्यवहार देखने को मिलता है, जो इंसानी बच्चों की आदतों से काफी मिलता-जुलता नजर आता है. टेडी बियर के लिए उसकी उत्सुकता और मां के मना करने पर नाराजगी ने लोगों का दिल जीत लिया है. हालांकि वीडियो को कई यूजर्स ने एआई से बना बताया. एक यूजर ने कमेंट किया कि वीडियो बेहद प्यारा है लेकिन यह एआई से बना हुआ वीडियो है. असलियत में हाथी ऐसी हरकत नहीं करते.

यह भी पढ़ें: Video: ट्रेन के खाने में निकला बर्तन धोने का स्क्रबर, यात्री ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *