Headlines

‘अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि…’, ओमप्रकाश राजभर का तंज


योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है. सुभासपा नेता ने अखिलेश यादव को रावण और सपा कार्यकर्ताओं को कालनेमि बताया. उन्होंने कहा कि सपा मुखिया सुबह 12:00 तक अली-अली करते हुए और उसके बाद बजरंगबली हो जाते हैं. 

ओम प्रकाश राजभर गाज़ीपुर जनपद में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने सपा अध्यक्ष पर तीखे हमले किए. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम धर्म की स्थापना करने के लिए निकले थे तो उनके सामने तमाम कॉलनेमि आए, हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने जा रहे थे तो रावण की तरफ से कालनेमि आ गया था. वैसे ही अखिलेश ने हर तरह के लोगों को पाल कर रखा हैं. उनकी पार्टी में गुंडा, लुटेरा, माफिया हैं और बलात्कारी भी हैं. 

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार

सपा को बताया गुंडों की पार्टी

राजभर ने कहा कि ये बात मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि शिवपाल यादव ने कही थी जब उन्होंने सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी. उन्होंने कहा था कि सपा चोर उचक्कों की पार्टी हो गई गरीबों की जमीन कब्जा करने वाले लोग आ गए हैं.  

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक भी बात बता दो जिस पर वो खरे उतरे हों. अभी वह दो से तीन दिन पहले अयोध्या गए थे. एक तरफ टोपी पहन कर नमाज पढ़ते हो.. फतिया पढ़ते हो और दूसरी तरफ त्रिशूल और चक्र लेकर हिंदू बनते हो. बारह बजे तक अली अली और बारह बजे के बाद बजरंगबली. अभी उन्होंने योगी जी को चुनौती दिया था अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने चुनौती स्वीकार कर लिया तो अखिलेश यादव भाग खड़े हुए और अब बयान दे रहे हैं. 

नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस

पंचायत चुनाव को लेकर राजभर ने कहा कि ये चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे. वहीं सुभापसा विधायक अब्बास अंसारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेता सब एक है. एक साथ बैठकर सभी चाय पानी और शाम को डिनर करते हैं और छोटे कार्यकर्ता ऐसे ही इधर-उधर घूमा करते हैं. 

ओम प्रकाश राजभर ने इस दौरान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मंच से भाषण देने से कुछ नहीं होगा उसके लिए लोगों के बीच जाना होगा उनके दुख और दर्द को समझना होगा. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *