मुरादाबाद पहुंचे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों को सलाम किया. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “सलाम करता हूं जिन्होंने जंतर मंतर पर बैठकर ऐसा मंत्र पढ़ा कि पीएम मोदी को रात के अंधेरे में वीडियो बनाना पड़ा.” उन्होंने इसे युवाओं की जीत बताया. मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने पीएम मोदी- सीएम योगी और सपा चीफ अखिलेश यादव पर निशाना साधा.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा युवा उतारने का वादा किया. उन्होंने कहा कि आने वाले यूपी चुनाव में पार्टी ऐसे युवा उम्मीदवार उतारेगी जो बेबाकी से लोगों की नुमाइंदगी करेंगे. ओवैसी ने संभल की शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली एडवोकेट का मंच पर AIMIM में शामिल होने पर स्वागत किया.
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
ओवैसी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
ओवैसी ने PM मोदी पर तंज कसते हुआ कहा, “हमारी कोशिश ये होगी कि जब 2029 में चुनाव हों, तो भारत का प्रधानमंत्री 80 साल का शख्स आपकी नुमाइंदगी नहीं करेगा, बल्कि कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसकी उम्र लगभग 42 या 45 साल हो, यही हमारा लक्ष्य है.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूपी के राजस्व विभाग ने ठाकुरद्वारा तहसील इलाके में 36 मस्जिदें, मदरसे, कब्रिस्तान और मजार को बुलडोजर करने की लिस्ट बनाई है लेकिन यहां के विधायक कौन है? सपा के नवाब जान जो खामोश हैं क्यों उनकी जुबान नहीं खुल रही, क्या कर रहे हैं?
सीएम पर बोला जुबानी हमला
ओवैसी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि अब बाबा बोलेंगे 80-20 की लड़ाई है और सपा वाले बोलेंगे 20 हमारी जेब में है. हम किसी के जेब में नहीं हैं. हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, हमारी लड़ाई इंसाफ, और हिस्सेदारी की लड़ाई है.
हम दरी बिछाकर नीचे नहीं बैठेंगे- असदुद्दीन ओवैसी
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि अब हम दरी बिछा कर नीचे नहीं बैठेंगे, अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा, तो हम सामने पैर पर पैर डाल कर बैठ कर हक की बात करूंगा. आगामी यूपी विधान सभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों से गठबंधन की पेशकश करते हुए ओवैसी ने कहा कि वे BJP की सरकार दोबारा नहीं चाहते और गठबंधन के लिए तैयार हैं. बाद में चुनाव के बाद रोना नहीं.
असदुद्दीन ओवैसी ने जंतर-मंतर पर पेलट गन के इस्तेमाल पर नाराजगी जाहरी करते हुए कहा कि पेलट गन से बच्चे की आंख में गोली लगी, 19 साल के लड़के साहिल, 32 साल की लड़की, 28 साल के लड़के को पेलट गन से मारा गया. जिसने पेलट गन को चलाने का आदेश दिया उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. कश्मीर में 2016-19 तक पेलट गन से गोली चलाई गई जहां 140 लोग अंधे हो गए.14 हजार लोगों को आंख में गोली लगी.
मुरादाबाद की स्वास्थ्य सुविधाओं पर ओवैसी ने उठाए सवाल
ओवैसी ने मुरादाबाद की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी सवाल उठाए और कहा कि शहर में अब तक मेडिकल कॉलेज और एमआरआइ जैसी सुविधाओं का अभाव है. असदुद्दीन ओवैसी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों पर भी सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा है. ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मजबूती तभी मिलेगी, जब समाज अपनी लीडरशिप तैयार करेगा. केवल दूसरे दलों की दरी बिछाने से कुछ नहीं होगा.
खराब मौसम के कारण करंट के अंदेशों को लेकर सुरक्षा के लिहाज से मंच और कार्यक्रम स्थल पर बिजली चालू नहीं कराई गई. अंधेरे में ही पूरी जनसभा हुई. मंच पर मोबाइल फोन टार्च की रोशनी नजर आ रहीं थीं. मुरादाबाद के मुगलपुरा कोतवाली इलाके के जामा मस्जिद पार्क में ओवैसी की जनसभा में बारिश के बावजूद काफ़ी भीड़ देखने को मिली भीड़ ने मोबाईल टार्च जला कर ओवैसी का स्वागत किया.
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
