Headlines

‘अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो….’, ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड


Iran US Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी सैन्य चेतावनी देते हुए दावा किया है कि अगर ईरानी सरकार ने उनकी हत्या या हत्या की कोशिश की तो अमेरिका की 1000 मिसाइलें पहले से ही ईरान पर निशाना साधे तैयार हैं.

ट्रंप की खुली चेतावनी- 1000 मिसाइलें तैयार

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अगर ईरानी सरकार दुनिया के किसी भी हिस्से से उनकी हत्या या हत्या की साजिश को अंजाम देती है या ऐसा करने की कोशिश करती है, तो अमेरिका तत्काल जवाब देगा. ट्रंप ने दावा किया कि 1000 मिसाइलें पहले से ही इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की ओर निशाना साधे तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों अन्य मिसाइलें भी तुरंत तैनात की जाएंगी. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना को पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं और जरूरत पड़ने पर एक साल तक, और आवश्यकता पड़ने पर उससे भी अधिक समय तक, ईरान के हर हिस्से को पूरी तरह तबाह करने की क्षमता और तैयारी अमेरिका के पास है.

 

 

ये भी पढ़ें : ‘गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी’, शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान

 

‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने इससे पहले अमेरिका को सख्त संदेश दिया था. गालिबाफ ने कहा कि अगर अमेरिका पिछले महीने हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) से पीछे हटता है तो ईरान रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है.

इंडोनेशिया की पीपुल्स कंसल्टेटिव असेंबली के स्पीकर अहमद मुजानी से मुलाकात के बाद अपने आधिकारिक टेलीग्राम पोस्ट में गालिबाफ ने कहा कि हालिया शांति वार्ता के दौरान उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से साफ कह दिया था कि ईरान को अमेरिका पर “जरा भी भरोसा नहीं” है.

जेडी वेंस से कही थी दो टूक बात

गालिबाफ ने कहा, “वार्ता के दौरान मैंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति से साफ कहा था कि हमें आप पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. मेरी राय में केवल वही देश अमेरिका से बातचीत कर सकता है, जो युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हो. हमने अपने देश की रक्षा की तैयारी कभी बंद नहीं की. जिस क्षण अमेरिका किसी भी समझौते से पीछे हटेगा, हम पूर्ण स्तर की रक्षा के लिए तैयार हैं. हम मजबूती से उसका सामना करेंगे और ईरानी जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे.”

ट्रंप बोले- सीजफायर अब खत्म

इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक और पोस्ट में कहा था कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है और अमेरिका इसके लिए तैयार है, लेकिन उसने ईरान को साफ शब्दों में बता दिया है कि दोनों देशों के बीच लागू सीजफायर अब खत्म हो चुका है.

ट्रंप ने लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है. हमने इसके लिए सहमति दी है, लेकिन अमेरिका ने उन्हें स्पष्ट शब्दों में बता दिया है कि सीजफायर अब खत्म हो चुका है.”

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *