Headlines

‘अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी…’, बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया


भारतीय महिला सविता पुनिया हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर चाहती है कि अगर कभी उनकी ज़िन्दगी पर फिल्म बने तो उसमे प्रियंका चोपड़ा उनका किरदार निभाए. सविता का कहना है कि प्रियंका इस किरदार को अच्छे से निभा सकती हैं. उन्होंने यह बात पीटीआई-भाषा को दिए एक इंटरव्यू में कही.

प्रियंका चोपड़ा हैं सविता की पसंद

सविता ने आगे बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं कि उनके ऊपर कभी फिल्म बनेगी लेकिन अगर ऐसा होता है तो उनकी पहेली पसंद प्रियंका रहेंगी. उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका का सफर भी उन्हें काफी  प्रेरित करता है. प्रियंका इससे पहले बॉक्सर एमसी मैरी कॉम की जिंदगी पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभा चुकी हैं. सविता की ज़िन्दगी कभी आसान नहीं रही.  सविता ने बताया उनकी मां की तबीयत ठीक ना रहने की वजह से ही उन्हें पांचवीं कक्षा से ही घर की जिम्मेदारियां संभालनी पड़ी थी. उन्हें सजने-संवरने से ज्यादा किताबें पढ़ना और संगीत सुनना पसंद था.  

सविता ने बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा पढ़कर करती है. उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म देखने का भी कभी ज्यादा शौक नहीं रहा. उन्होंने अभी तक सिर्फ आठ से नौ फिल्में ही देखी है. आखिरी बार उन्होंने दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक देखी थी.  

Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग, कसाब को सजा दिलाने वाले वकील की कहानी कर देगी भावुक

महिला खिलाड़ियों की मुश्किलों पर खुलकर बात

सविता पिछले 20 साल से ज्यादा समय से हॉकी खेल रही है.  उनका मानना है कि महिला खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों से अलग तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पीरियड्स के दौरान भी खिलाड़ियों को कई बार मैच और अभ्यास जारी रखना पड़ता है.

सविता ने बताया कि नए कोचिंग स्टाफ के आने के बाद इन परेशानियों पर खुलकर बात होने लगी है. खिलाड़ियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए खास डाइट और व्यायाम पर भी काम किया गया है. सविता के मुताबिक पहले इस विषय पर बात करना आसान नहीं था, लेकिन अब महिला खिलाड़ी खुलकर अपनी परेशानी बता सकती हैं.

भारतीय हॉकी टीम की बड़ी सफलता

सविता भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. इस साल विश्व कप में भारतीय टीम ने 1974 के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया. इसके बाद जापान में हुए एशियाई खेलों में टीम ने 44 साल बाद गोल्ड मेडल जीता और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई किया. इस सफलता में सविता की अहम भूमिका रही है. 

‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *