Headlines

अचानक हिलने लगा कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश


Moving Well Water In Gujrat: गुजरात के मोरबी जिले के वीरपारदा गांव में एक कुएं का पानी लगातार लहरों की तरह हिलता दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि आसपास के दूसरे कुओं का पानी सामान्य है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है और प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो ने तेजी से लोगों का ध्यान खींचा है. इस वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

अचानक खुद हिलने लगा कुएं का पानी

गुजरात के मोरबी जिले के वीरपारदा गांव में एक कुआं इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस कुएं के पानी में बिना किसी साफ दिखाई देने वाले कारण के हलचल देखी गई है. खास बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में यह घटना दूसरी बार सामने आई है. पानी के इस अजीब मूवमेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास जमा हो गए.

यह भी पढ़ें: तगड़ा आशिक है… गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा

फिर शुरू हुई पानी में हलचल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे कुएं के पानी में दोबारा असामान्य हलचल दिखाई दी. इससे पहले भी करीब दो दिन पहले इसी कुएं में पानी के हिलने की घटना देखी गई थी. उस समय कुछ देर बाद पानी की हलचल धीरे धीरे रुक गई थी. गुरुवार को जब पानी फिर से हिलता हुआ दिखाई दिया तो गांव में इसकी चर्चा तेज हो गई. बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कुएं के पानी में हो रही इस हलचल को देखने लगे. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पानी की सतह पर लहर जैसी गतिविधि दिखाई देती है.

क्यों हिल रहा है कुएं का पानी

फिलहाल कुएं के पानी के इस तरह हिलने की सही वजह पता नहीं है. स्थानीय स्तर पर इसे लेकर अलग अलग तरह की चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन किसी संभावित कारण को आधिकारिक तौर पर सही नहीं माना गया है. प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि पानी में यह हलचल किसी भूजल गतिविधि, जमीन के भीतर दबाव या किसी अन्य प्राकृतिक वजह से हो रही है. फिलहाल इसे किसी भूतिया या रहस्यमयी घटना के तौर पर मानना सही नहीं होगा.

यूजर्स ने दिए अलग अलग रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कुएं के पानी में हो रही हलचल को लेकर अलग अलग रिएक्शंस दी है. कुछ यूजर्स ने इसे “तेज हवा या हल्के भूकंपीय कंपन से जोड़कर देखा, जबकि कुछ ने “भूमिगत गैस दबाव में बदलाव और भूजल की हलचल” जैसी संभावनाएं बताईं. एक यूजर ने इसे ‘वेल सेइश’ घटना बताया. वहीं, कुछ लोगों ने कुएं की बनावट और पानी के स्तर पर भी सवाल उठाए. तो कुछ ने इसे लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं. हालांकि. ये सभी सोशल मीडिया रिएक्शंस हैं, और कुएं में पानी की हलचल की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

यह भी पढ़ें: Worker Struggle Viral Video: पानी में डुबोकर बिस्किट खाता मजदूर, VIDEO देख भर आएंगी आंखें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *