अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डब्रेक कमाई कर रही है. फिल्म को फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. 25वें दिन भी फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर.
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 99.09 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 44.24 करोड़ की कमाई की. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 19.87 करोड़ कमाए. 22वें दिन फिल्म ने 1.31 करोड़ का बिजनेस किया. 23वें दिन फिल्म ने 2.03 करोड़ का बिजनेस किया. 24वें दिन फिल्म ने 2.64 करोड़ का बिजनेस किया. 25वें दिन 80 लाख की कमाई की. फिल्म ने टोटल 171.25 करोड़ की कमाई कर ली है.
ये भी पढे़ं- ‘उदयनिधि स्टालिन के अश्लील जोक्स स्वीकार नहीं’, कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
25वें दिन ‘धमाल 4’ का कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने 25वें दिन 80 लाख की कमाई की. 24वें दिन की तुलना में फिल्म की कमाई में 36 परसेंट की कमी आई है. फिल्म ने ग्रॉस 202.07 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
सलमान खान की ‘रेस 3’ को छोड़ा पीछे
फिल्म ने सलमान खान की ‘रेस 3’ को पीछ छोड़ दिया है. ‘रेस 3’ ने 169 करोड़ की कमाई की थी. इसी के साथ फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक की 63वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्म बन गई है. अब फिल्म की नजर अजय देवगन की ‘रेड 2’ पर है. ‘रेड 2’ ने 179.3 करोड़ का कलेक्शन किया था.
फिल्म में नजर आई ये स्टारकास्ट
फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार हैं. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. वहीं जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, रवि किशन फिल्म में अहम रोल में हैं. फिल्म में अंजलि आनंद, संजीदा शेख फीमेल लीड में हैं. ये सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का चौथा पार्ट है. फिल्म के सभी पार्ट्स को फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया.
ये भी पढ़ें- सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
आइए नजर डालते हैं अझय देवगन की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों पर.
इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘तान्हाजी’ है. इस फिल्म ने 279.5 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे नंबर पर ‘सिंघम अगेन’ है. इस फिल्म ने 270.6 करोड़ की कमाई की. तीसरे नंबर पर ‘दृश्यम 2’ है. फिल्म ने 241 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे नंबर पर ‘गोलमाल अगेन’ है. फिल्म ने 205.72 करोड़ कमाए. पांचवें नंबर पर ‘रेड 2’ है. इस फिल्म ने 179.3 करोड़ का बिजनेस किया. छठे पर ‘धमाल 4’ है. फिल्म ने 25 दिन में 171.25 करोड़ कमा लिए हैं. सातवें पर ‘टोटल धमाल’ है. फिल्म ने 154.3 करोड़ का कलेक्शन किया. आठवें नंबर पर ‘शैतान’ ने जगह बनाई है. फिल्म ने 151 करोड़ कमाए. नौवें पर ‘सिंघम रिटर्सन’ है. फिल्म ने 141 करोड़ का बिजनेस किया. दसवें पर ‘गोलमाल 3’ है. इस फिल्म ने 106 करोड़ कमाए.
