बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को अनंत सिंह ने एक बयान में कहा था कि नीतीश कुमार के साथ आने पर नौ लोगों की हत्या करवाई गई थी. बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब था कि लालू यादव ने नीतीश कुमार के साथ आने के बाद उनके नौ लोगों की हत्या करवा दी थी. अब इस मामले पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है.
आज शनिवार, 17 अक्टूबर को बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह जेडीयू का आंतरिक मामला है. उन्होंने कहा कि सहयोगी दल के नेतृत्व को पूरे मामले की जानकारी है. जेडीयू का शीर्ष नेतृत्व इस विषय को देख रहा है. बीजेपी नेता ने इस पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की और मामला जेडीयू नेतृत्व पर छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें- ‘बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश’, BJP का हमला
संजय झा ने भी दी प्रतिक्रिया
इससे पहले जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी अनंत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी उन्होंने कहा कि विधायक का बयान सामने आया है और उसके बाद उनकी सफाई भी आ गई है. झा ने कहा कि पूरी बात प्रदेश पार्टी के संज्ञान में है. पार्टी इस मामले से जुड़ी सभी बातों को ध्यान में रख रही है.
#WATCH पटना, बिहार। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने अनंत सिंह के बयान पर कहा, “यह JDU का विषय है। हमारे सहयोगी दल JDU के नेतृत्व के संज्ञान में सारी चीजें हैं, सारी बातें हैं। JDU का शीर्ष नेतृत्व इस पूरे मामले को देख रहा है।” https://t.co/xJJcAwAssB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2026
बयान के बाद अनंत सिंह ने दी सफाई
अनंत सिंह के शुरुआती बयान को लेकर विवाद हुआ. उनके बयान से ऐसा अर्थ निकल रहा था कि उन्होंने नीतीश कुमार के साथ मिलकर नौ लोगों की हत्या करवाई. हालांकि, बाद में उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि वह लालू यादव पर आरोप लगा रहे थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ आने के बाद लालू यादव ने उनके नौ लोगों की हत्या करवाई थी.
राजनीतिक हलकों में बयान की चर्चा
अनंत सिंह के बयान और उसके बाद दी गई सफाई पर बिहार की राजनीति में चर्चा हो रही है. बीजेपी ने इसे जेडीयू का विषय बताया है, जबकि जेडीयू नेतृत्व ने कहा है कि मामला पार्टी के संज्ञान में है. फिलहाल, दोनों दलों के नेताओं ने सार्वजनिक रूप से आगे की कार्रवाई को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें- RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
