जानी-मानी एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल आज 79 साल की हो चुकी हैं. उन्हें बॉलीवुड में ‘लेडी इन व्हाइट’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि एक्ट्रेस हमेशा सिर्फ सफेद रंग के कपड़ों में ही नजर आती हैं. सिमी अपनी फिल्मों और एक्टिंग से कम बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा चर्चा में रही हैं. उनका नाम कभी एक मशहूर बिजनेसमैन और एक चर्चित क्रिकेटर के साथ जुड़ा था. कभी उन्होंने एक फिल्म में न्यूड सीन देकर बवाल मचाया था.
15 साल की उम्र में की थी पहली फिल्म
सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से की थी. महज 15 साल की उम्र में वो फीचर फिल्म ‘टार्जन गोज टू इंडिया’ (1962) में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने ‘मेरा नाम जोकर’, ‘दो बदन’, ‘कर्ज’, ‘कभी कभी’ और ‘चलते चलते’ जैसी फिल्मों से चर्चाएं बटोरीं.
इस फिल्म में दिया था न्यूड सीन
साल 1972 में आई फिल्म ‘सिद्धार्थ’ से सिमी ने तहलका मचा दिया था. इसमें उन्होंने न्यूड (नग्न) सीन दिया था. इस मूवी में वो दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के साथ नजर आई थीं. ये एक इंडो-अमेरिकन ड्रामा फिल्म थी. एक्ट्रेस अपने टॉक शो ‘रेंडेवू विद सिमी ग्रेवाल’ को लेकर भी चर्चा में रही हैं. उनके शो के मेहमान बॉलीवुड के कई दिग्गज बने हैं.
तलाक के बाद नहीं की दोबारा शादी
सिमी ग्रेवाल ने साल 1970 में रवि मोहन नाम के शख्स से शादी की थी. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. दोनों के बीच मतभेद और अलगाव होने के बाद दोनों ने साल 1979 में तलाक के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया. इसके बाद एक्ट्रेस ने दूसरी बार घर नहीं बसाया.
क्रिकेटर-बिजनेसमैन संग जुड़ा नाम
सिमी ग्रेवाल के करियर के पीक पर उनका नाम दिग्गज और दिवंगत बिजनेसमैन रतन टाटा से जुड़ा था. इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के साथ भी उनकी नजदीकियों की खबरें आई थीं.
बताया जाता है कि मंसूर और सिमी सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में दोनों आपसी सहमित से ब्रेकअप करके अलग हो गए थे. जबकि रतन टाटा के साथ भी उनका रिश्ता बेहद गहरा रहा, लेकिन इसे भी कोई मंजिल नहीं मिल पाई.
