Headlines

दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री


दिल्ली में दुर्गा पूजा के दौरान चितरंजन पार्क (सीआर पार्क)-II और ग्रेटर कैलाश-II की तरफ जाने वाले लोगों को यातायात संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 16 से 20 अक्टूबर तक शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक के लिए इन इलाकों के आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा की है. जिसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से साझा की गई है, साथ ही श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को प्रभावित सड़कों से बचने, मेट्रो का इस्तेमाल करने और अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी गई है.

ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि, दुर्गा पूजा पंडालों में शाम के समय बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश-II की आवासीय कॉलोनियों में सड़कें सीमित हैं और पंडालों के आसपास आगंतुकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है. ऐसे में भीड़ बढ़ने के साथ यातायात प्रभावित होने की आशंका है. जिसे देखते हुए शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंधित समय के दौरान श्रद्धालुओं और आगंतुकों के निजी वाहनों को सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश-II के इलाकों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय

इन 8 सड़कों पर लग सकता है जाम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जिन आठ प्रमुख सड़कों और कॉरिडोर पर 16 से 20 अक्टूबर तक शाम 4 बजे से आधी रात के बीच यातायात दबाव बढ़ सकता है उनमें
• आउटर रिंग रोड: वसंत विहार से मोदी मिल फ्लाईओवर तक. 
• लाला लाजपत राय मार्ग: सीआर पार्क के पास का पूरा हिस्सा.
• अगस्त क्रांति मार्ग: रिंग रोड से आउटर रिंग रोड तक.
• एमबी रोड (महरौली-बदरपुर रोड): खानपुर से जामिया हमदर्द तक.
• गुरु रविदास मार्ग: डीडीए फ्लैट्स, कालकाजी से जामिया हमदर्द तक.
• लाल बहादुर शास्त्री मार्ग: खानपुर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक.
• जोसिप ब्रोज़ टिटो मार्ग: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से मूनलाइट फ्लाईओवर तक.
• आंतरिक सड़कें: सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश-II के आसपास के इलाके, शामिल हैं. जिनसे गुजरने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों पर विचार करना चाहिए. खासतौर पर शाम के व्यस्त घंटों में यात्रा की योजना पहले से बनाना उपयोगी रहेगा.

मेट्रो से पहुंचना बेहतर, ड्रॉप-ऑफ के लिए दो स्टेशन तय

ट्रैफिक पुलिस ने दुर्गा पूजा पंडालों तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो को प्राथमिकता देने की सलाह दी है. इससे निजी वाहनों के इस्तेमाल और पार्किंग की परेशानी से बचा जा सकता है. टैक्सी और ऑटो से आने वाले लोग ग्रेटर कैलाश मेट्रो स्टेशन या नेहरू एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं. यहां से उन्हें पैदल पंडालों तक जाने की सलाह दी गई है.

गलत जगह पार्क किया तो टो होंगे वाहन

पंडालों के आसपास सड़क किनारे, फुटपाथ पर या अन्य प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी. यातायात बाधित करने वाले या अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को टो कर लिया जाएगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, प्रभावित मार्गों से अनावश्यक गुजरने से बचें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें. यातायात की ताजा जानकारी और वैकल्पिक मार्गों से जुड़े अपडेट के लिए ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.

दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *