44 साल की उम्र में एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक हलचल तेज हो गई है. हाल ही में भूषण प्रधान ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया और सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर अब लोग जानना चाहते हैं कि क्या अनुषा ने सच में गुपचुप सगाई कर ली है और क्या वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं?
भूषण ने शेयर की शादी की तारीख?
अनुषा दांडेकर का नाम पिछले कुछ समय से मराठी एक्टर भूषण प्रधान के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार साथ में देखा गया है, हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया. भूषण प्रधान द्वारा शेयर की गई फोटो में वो एक लड़की के साथ नजर आ रहे है, लेकिन उस लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. दोनों के हाथों में रिंग दिखाई दे रही है, जिससे सगाई की अटकलें तेज हो गईं. साथ ही भूषण ने इस पोस्ट के साथ ‘इस डेट को सेव करो – 24 जुलाई 2026’ भी लिखा, जिसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद ये उनकी शादी की तारीख हो सकती है.
39 साल के हैं भूषण
इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाइयां देने लगे हैं, लेकिन अब तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन भी हो सकता है और कई फैंस इसे उनके रिश्ते का इशारा मान रहे हैं. बता दें कि अनुषा पहले करण कुंद्रा के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थी. दोनों लिव-इन में भी रहे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. वहीं भूषण प्रधान की उम्र 39 साल बताई जाती है, यानी वो अनुषा से कुछ साल छोटे हैं. हालांकि उम्र उनके रिश्ते के बीच कोई मायने नहीं रखती. अब फैंस उन दोनों के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.
