Headlines

‘अपना चेहरा बचा रहे हैं’, बंगाल चुनाव पर विपक्ष के आरोपों पर ब्रजेश पाठक ने किया पलटवार


पश्चिमी बंगाल में ममता बनर्जी की करारी हार के बाद विपक्षी दलों ने एक बार फिर से चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए शुरू कर दिए हैं और गड़बड़ी की आशंका जताई है. जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विरोधी दलों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जब हार जाते हैं तो ही ऐसी बातें करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने यूपी में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा किया है. 

ब्रजेश पाठक ने बंगाल चुनाव के लेकर विपक्षी दलों के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि “विपक्ष जब हारता है तो ऐसी बातें करता हैं, जब जीतते हैं तो उन्हें ये बातें नजर नहीं आती. ये केवल फेस सेविंग है..विपक्ष की हार इसलिए सुनिश्चित हो जाती हैं क्योंकि वो तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं. अब आप एक दायरे में बँधकर राजनीति नहीं कर सकते अब देश का युवा, महिलाएं, ग़रीब, किसान सब जाग चुके हैं.”

2027 में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा

डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है. जिन-जिन राज्यों में अब जहां चुनाव होंगे.. खासतौर से उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कहना चाहता हूं कि 2027 में जब भी चुनाव होगा हम 2017 वाला इतिहास दोहराएंगे. प्रचंड बहुमत के साथ फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी.

उन्होंने विरोधी दलों की हार के पीछे महिला आरक्षण के विरोध को सबसे बड़ी वजह बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कहा भी था कि बंगाल में ममता बनर्जी को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा और यूपी में भी समाजवादी पार्टी को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा. उन्हें इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा. इस देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेगी. 

अखिलेश यादव ने बताया काला दिन

बता दें कि बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद से विरोधी दल बीजेपी की जीत पर सवाल उठा रहे हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए तीखा हमला करते हुए इसे लोकतंत्र के काला दिन बताया और कहा कि सत्ताधारी क्या राजनीति को पाताल से भी नीचे लेकर जाएंगे. उन्होंने बंगाल में केंद्रीय बलों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *