Headlines

अपना देश छोड़कर आईं भारत, सलमान के पिता से की दूसरी शादी, 700 फिल्मों में किया काम, कहानी हेलन की


जानी-मानी एक्ट्रेस हेलन कल अपना 88वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन डांस से लाखों लोगों का दिल जीता है. उनकी चर्चा डांस के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ से भी होती रही है. बॉलीवुड में साथ काम करने के दौरान हेलन ने सलमान खान के पिता सलीम खान से दूसरी शादी की थी.

अपना देश छोड़कर आई थीं भारत

हेलन का जन्म म्यांमार के यांगून में 21 नवंबर 1938 को हुआ था. सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान उनके पिता की मौत हो गई थी. इसके बाद उनके परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. जब हेलन महज 5 साल की थीं तब वो अपने परिवार के साथ भारत आ गई थीं.

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में हेलन ने बताया था कि अपने देश म्यांमार से भारत आने के दौरान उन्हें काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं. उनके मुताबिक इस सफर के दौरान ना उनके पास खाने को खाना होता था और न ही पैसे थे. इस दौरान कुछ सैनिकों ने उन्हें खाना-पीना दिया था.

हावड़ा ब्रिज के गाने ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ से मिली पहचान

भारत आने के बाद और बड़ी होने पर हेलन ने साल 1951 में ‘शाबिस्तान’ और ‘आवारा’ जैसी फिल्मों में कोरस डांसर के रूप में काम किया था. बॉलीवुड में उन्हें पहली बड़ी और खास पहचान फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ के गाने ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ से मिली थी. इसके बाद उन्होंने ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’, ‘महबूबा ओ महबूबा’ और ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ जैसे कई गानों में डांस करके फैंस का दिल जीता. अपने लंबे करियर में हेलन 700 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहीं.

प्रोड्यूसर प्रेम नारायण अरोड़ा से की थी पहली शादी

हेलन ने पहली शादी 19 साल की उम्र में फिल्म प्रोड्यूसर प्रेम नारायण अरोड़ा से साल 1957 में  की थी. हालांकि दोनों का रिश्ता साल 1974 में पूरी तरह से टूट चुका था. दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे.

सलमान के पिता से की दूसरी शादी

हेलन ने दूसरी शादी राइटर सलीम खान से की. दोनों की पहली मुलाकात साल 1962 की फिल्म ‘काबली खान’ के सेट पर हुई थी. इसमें सलीम विलेन थे और हेलन लीड एक्ट्रेस. उस वक्त हेलन, प्रेम नारायण अरोड़ा से शादीशुदा थीं, जबकि बाद में (1964) सलीम ने सलमा खान से पहली शादी की थी. हालांकि हेलन के तलाक के बाद दोनों करीब आए और 1981 में दोनों ने शादी कर ली. ये सलीम और हेलन दोनों की दूसरी शादी थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *