Headlines

अब ओटीटी पर आ रही अक्षय-सैफ की ‘हैवान’, जानें कब और कहां देगी दस्तक?


बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार हर साल आसानी से चार से पांच फिल्में रिलीज करते हैं. इस साल भी अब तक उनकी तीन फिल्में आ चुकी हैं. पहली फिल्म ‘भूत बंगला’ हिट रही थी. फिर ‘वेलकम टू द जंगल’ को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. जबकि हालिया रिलीज फिल्म ‘हैवान’ महाडिजास्टर साबित हुई. वहीं अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा चल रही है.

कब ओटीटी पर आएगी ‘हैवान’?

‘हैवान’ कुछ दिनों पहले ही थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ अहम रोल में सैफ अली खान भी हैं. दोनों ने इसके जरिए 18 साल बाद स्क्रीन शेयर की. हालांकि ये जोड़ी फैंस का दिल नहीं जीत पाई और हैवान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.

ये भी पढ़ें: 7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन

हैवान को मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हैवान ओटीटी पर दिवाली (6 नवंबर 2026) के खास मौके पर दस्तक देने वाली है. इस फिल्म को दर्शक घर बैठे सोनी लिव पर देख पाएंगे. हालांकि अभी इस पर आधिकारिक अपडेट नहीं आया है.

बॉक्स ऑफिस पर हुआ इतना बुरा हाल

हैवान ने सिनेमाघरों में 11 सितंबर को दस्तक दी थी. दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीद थी, हालांकि इसने दर्शकों को बुरी तरह से निराश किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में तीन करोड़ रुपये की ओपंनग लेने वाली मूवी ने 10 करोड़ का टोटल बिजनेस भी नहीं किया. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15 करोड़ के करीब रहा. जबकि इसका बजट 130 करोड़ रुपये था.

अब ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों सुपरस्टार के पास करीब आधा दर्जन फिल्में हैं. अब वो अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी गोलमाल की अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही इस कॉमेडी मूवी में अक्षय विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं. अजय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और शरमन जोशी जैसे स्टार्स से सजी ये मूवी सिनेमाघरों में 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी. इसके अलावा अक्षय के पास ‘हेरा फेरी 3’, ‘सामुक’ और ‘भागम भाग 2’ जैसी फिल्में भी हैं.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर से 1 साल में ही टूटी शादी, फिर दूसरी बार बसाया घर, अब कहां हैं श्रद्धा निगम?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *