Headlines

अब NEET PG पेपर भी हो गया लीक? NBEMS ने जारी किया बयान


NEET PG 2026 परीक्षा से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने के दावे सामने आने लगे. टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफाॅर्म पर कुछ अकाउंट्स और चैनल पर नीट पीजी का पेपर उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं. इन दावों के बीच नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने उम्मीदवारों के लिए अलर्ट जारी किया है. बोर्ड ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर चल रहे पेपर लीक के दावे फर्जी है और उम्मीदवारों को ऐसे मैसेज या पोस्ट पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

नीट पीजी परीक्षा से पहले पेपर लीक के दावे 

नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 को होना है. परीक्षा में अब कुछ ही दिन बाकी है, ऐसे में सोशल मीडिया पर सामने आ रहे पेपर लीक के दावों ने उम्मीदवारों की चिंता बढ़ा दी है. NBEMS ने उम्मीदवारों से कहा है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें. वहीं 30 अगस्त को होने वाली यह परीक्षा देशभर में एक ही शिफ्ट में होगी. इसके लिए 340 शहरों में 1300 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इसके अलावा नीट पीजी परीक्षा देशभर के मेडिकल संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. इसके जरिए एमएस, एमडी और दूसरे पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है.

टेलीग्राम, इंस्टा और व्हाट्सएप पर किए जा रहे दावे 

NBEMS के अनुसार सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ऐसे पोस्ट और मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिनमें नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र लीक और पहले से पेपर उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है. कुछ जगहों पर पेपर या परीक्षा से जुड़ी दूसरी सामग्री देने की बात भी कही है. बोर्ड ने इन दावों को फर्जी और भ्रामक बताया है. उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट, चैनल या विज्ञापन पर भरोसा न करें, जो नीट पीजी के पेपर लीक का दावा कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड

पैसे या पर्सनल जानकारी न करें शेयर 

परीक्षा पास आने के साथ उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर ऐसे ऑफर भी मिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है, जिनमें कथित पेपर या परीक्षा से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराने के बदले पैसे मांगे जाए. NBEMS ने उम्मीदवारों को कहा है कि उम्मीदवारों को बिना किसी पुष्टि के किसी पोस्ट को आगे शेयर करने, अपनी प्राइवेट जानकारी देने या किसी तरह का पेमेंट करने से बचने के लिए कहा है. परीक्षा से जुड़ी जानकारी NBEMS की ओर से ही जारी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-KVS NVS Tier 2 रिजल्ट जारी, इन पदों का देखें स्कोर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *