Headlines

अभिजीत दीपके का दावा, ‘आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस’


कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ के तहत विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने देर रात दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें उठा सकती है. सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उनके चारों तरफ दिल्ली पुलिस घूम रही है. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘आपने दिल्ली ठप कर दी, इंटरनेट बंद कर दी, बैरिकेड बंद कर दिया. अगर कल कॉकरोच जनता पार्टी कहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में तिरंगा लहराएंगे तो क्या आप अपनी रैली कैंसिल कर दोगे, आप कह दो कि आप तिरंगा नहीं लहराने दोगे.’

अभिजीत दीपके ने कहा, ‘मेरे चारों तरफ आईबी वाले और दिल्ली पुलिस वाले घूम रहे हैं.आज रात में या कल सुबह में दिल्ली पुलिस वाले मुझे उठा सकते हैं. हम सिर्फ अकाउंटेबिलिटी मांग रहे हैं. हम चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटा कर किसी और को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाओ, जो ज्ञानेश कुमार सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं सुन रहा है, वो आपको क्या दे रहे हैं.’

सेंट्रल पार्क जनता के लिए पूरी तरह बंद

न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 16 और 17 अक्टूबर 2026 को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को जनता के लिए पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया है. दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है. इस पर दीपके ने कहा, कितनी जगह बंद कर दोगे. अगर हम कहेंगे कि हम 1000 जगह तिरंगा लहराएंगे तो क्या आप 1000 जगह बंद कर दोगे. ये इमरजेंसी है, आप सिर्फ इमरजेंसी डेक्लेयर नहीं कर रहे हैं क्योंकि आपकी इमेज खराब हो जाएगी.’

HC का सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन पर रोक से इंकार 

दिल्ली हाई कोर्ट ने इससे पहले सीजेपी और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन करने से रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया था. हालांकि, कोर्ट ने पुलिस के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया कि उनकी गतिविधियों को नियंत्रित और व्यवस्थित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे.

दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है. पुलिस ने आम जनता और प्रदर्शनकारियों से इस सभा में शामिल न होने की अपील की है और कहा है कि उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रदर्शन को लेकर पुलिस की तैयारी

पुलिस ने बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से प्रदर्शन में शामिल होने और बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है. दिल्ली पुलिस की डीसीपी नेहा यादव ने कहा कि कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न व्यापारी और बाजार संघों ने भी अपने प्रतिष्ठानों को अव्यवस्थित तत्वों और गैरकानूनी जमावड़े से बचाने के लिए अभ्यावेदन दिए हैं और व्यापारियों ने आशंका जताई है कि इससे खासकर त्योहारी मौसम में उनके कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *