कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे ये बताने में कोई शर्म नहीं है कि सौरव और आशुतोष मुझसे कहीं ज्यादा अच्छे लीडर हैं.
उन्होंने कहा कि अगर कोई मुझसे बेहतर है तो मुझे कोई शर्म नहीं है ये एक्सेप्ट करने में. मुझे ये कबूल करने में कोई शर्म नहीं है कि वो इंसान मेरे से बेहतर हैं और मेरे से बेहतर फैसले ले सकता है. और मुझे ये मानने में भी कोई शर्म नहीं है कि सौरव और आशुतोष मुझसे बेहतर हैं और अच्छे लीडर हैं. वो दोनों मुझसे बेहतर इंसान भी हैं.
‘मुझे सौरव-आशु पर गर्व’
अभिजीत दीपके ने ये भी कहा कि मुझे तो गर्व है कि सौरव दास और आशुतोष इतने ज्यादा समझदार और स्मार्ट हैं. उन्होंने कहा कि हम एक परिवार की तरह हैं, हम सब मिलकर चीजों पर डिस्कस करते हैं और चर्चा में जिसकी राय सबसे अच्छी होती है उसे मानते हैं.
‘हमें कोई नहीं तोड़ सकता’
उन्होंने ये भी कहा कि सभी ये जान लें कि सौरव और आशुतोष मेरे भाई जैसे हैं वो जो मेरे लिए करेंगे मैं भी उनके लिए करूंगा. हमें कोई नहीं तोड़ सकता. बता दें कि सौरव दास और आशुतोष रांका इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अपनी रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं. वे जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रवेश के मामले में अपनी न्यायिक हिरासत बढ़ाने वाले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट के आदेश को चुनौती देंगे. वहीं अब दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और कनॉट पैलेस के मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है.
‘डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट’, CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
