Headlines

अभिषेक शर्मा के नाम हुई ऑरेंज कैप, केएल राहुल पीछे छूटे; पंजाब के खिलाफ फिर चला बल्ला


इतिहास बताता है कि हर बार IPL ऑरेंज कैप की रेस में 1-2 खिलाड़ियों का दबदबा रहता है. इस मामले में IPL 2026 बेहद खास साबित हो रहा है क्योंकि लगभग हर मैच के बाद ऑरेंज कैप का लीडर बदल रहा है. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक शर्मा एक बार टॉप पर आ गए हैं. उन्होंने यह मुकाम पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हासिल किया. अभिषेक अब तक 11 मुकाबलों में 475 रन बना चुके हैं.

अभिषेक शर्मा के नाम ऑरेंज कैप

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 6 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल से ऑरेंज कैप हथिया ली थी. इस मुकाबले से पूर्व अभिषेक शर्मा ने 440 रन बनाए थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 13 गेंद में 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और चार छक्के लगाए. ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिनके अभी 445 रन हैं. अभिषेक फिलहाल उनसे 30 रन आगे निकल गए हैं.

  • 475 रन – अभिषेक शर्मा (SRH)
  • 445 रन – केएल राहुल (DC)
  • 425 रन – हेनरिक क्लासेन (SRH)

इसी सीजन जब पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टक्कर हुई थी. उस मुकाबले में भी अभिषेक का बल्ला खूब गरजा था. उस मैच में अभिषेक ने महज 28 गेंदों में 74 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी. अब एक बार फिर उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए कोहराम मचाया. अभिषेक शर्मा को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना बहुत पसंद है. यह उन 2 टीमों में से एक है, जिसके खिलाफ अभिषेक का बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 200 से अधिक है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच एमएस धोनी लेंगे संन्यास? इस दिन होगा ‘फेयरवेल’ मैच! साथी खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज

हैदराबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. पावरप्ले में SRH का स्कोर 79 रन हो चुका था. यह भी जान लीजिए कि अभिषेक अब सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. अभिषेक के नाम 36 सिक्स और वैभव सूर्यवंशी के नाम 37 सिक्स हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL में खेलने की क्या है जरूरी उम्र? क्या 10 साल का खिलाड़ी भी कर सकता है डेब्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *