Headlines

अमेरिका में एक दांत निकलवाने का बिल 2.37 लाख, NRI को याद आया भारत


अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय के दांत का इलाज कराने का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. शख्स का दावा है कि अमेरिका में उसे सिर्फ एक दांत निकलवाने के लिए करीब 2,500 डॉलर यानी लगभग 2.37 लाख रुपये का बिल बताया गया. खास बात यह है कि उसके पास हेल्थ इंश्योरेंस भी था.

इस अनुभव को लेकर Nitin Malhotra नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. वह करीब 15 साल से अमेरिका में रह रहे हैं और अक्सर विदेश में रहने वाले भारतीयों की जिंदगी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते हैं.

एक दांत के लिए 2.37 लाख का खर्च!

नितिन के मुताबिक, वह सामान्य दांत का इलाज कराने के लिए डेंटिस्ट के पास गए थे. उन्हें उम्मीद थी कि ज्यादा बड़ा खर्च नहीं होगा. लेकिन जब इलाज का बिल सामने आया तो वह हैरान रह गए. उनका दावा है कि इंश्योरेंस के बाद भी एक दांत निकालने के लिए करीब 2,500 डॉलर का खर्च बताया गया. भारतीय रुपये में यह रकम करीब 2.37 लाख रुपये बैठती है.

नितिन ने अपने वीडियो के जरिए अमेरिका और भारत में दांतों के इलाज की कीमतों की तुलना भी की. उनका कहना है कि भारत में इसी तरह का काम करीब 15 से 20 हजार रुपये में हो सकता है. यानी अमेरिका में एक दांत निकलवाने की रकम में भारत में कई लोगों के दांतों का इलाज हो जाए!

NRI बोला- विदेश में रहने की ये कीमत भी है

नितिन ने इस अनुभव को सिर्फ एक महंगे मेडिकल बिल की कहानी नहीं बताया, बल्कि इसे अमेरिका में रहने वाले NRI की जिंदगी का एक ऐसा पहलू बताया, जिसके बारे में ज्यादा बात नहीं होती. उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या अमेरिका में इलाज की इतनी ज्यादा कीमत सही है या फिर यह मरीज की जेब पर बहुत बड़ा बोझ है? वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने भी अपने एक्सपीरियंस शेयर करने शुरू कर दिए.

किसी ने बताया रूट कैनाल का 3500 डॉलर बिल

एक यूजर ने लिखा कि अमेरिका में डेंटल इंश्योरेंस को हल्के में नहीं लेना चाहिए और अच्छी हेल्थ और डेंटल इंश्योरेंस लेना जरूरी है. वहीं, उसने यह भी कहा कि दांतों के इलाज के लिए भारत जाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. एक और यूजर ने कहा कि इलाज के मामले में भारत काफी बेहतर और सस्ता है, जबकि अमेरिका में कमाई के मौके अच्छे हैं. एक यूजर ने अपना अनुभव बताते हुए लिखा कि उसने भारत आकर 100 डॉलर से भी कम में रूट कैनाल कराया और उसी दिन अपॉइंटमेंट मिल गया. उसके मुताबिक, अमेरिका में उसे इसी इलाज के लिए 3,500 डॉलर का बिल बताया गया था.

यह भी पढ़ेंः प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने एक दूसरे पर लुटाया प्यार- वीडियो वायरल

अमेरिका में इलाज महंगा क्यों लगता है?

अमेरिका में मेडिकल और डेंटल इलाज की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है. इसमें डॉक्टर की फीस, इलाज की जरूरत, क्लिनिक, इंश्योरेंस कवर और मरीज की पॉलिसी जैसे factors शामिल होते हैं. इसलिए हर व्यक्ति के लिए कीमत एक जैसी नहीं होती.

हालांकि, नितिन का अनुभव सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस जरूर छेड़ गया है. कुछ लोग कह रहे हैं कि अमेरिका में कमाई ज्यादा है, लेकिन इलाज और दूसरे खर्च भी उसी हिसाब से बहुत महंगे हैं. वहीं कई लोग भारत की कम लागत वाली मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बता रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः पहाड़ ने डराया तो पानी से आया प्रलय, आंखों में आंसू ला देंगी नेपालियों की दास्तां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *