Headlines

लखनऊ में एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग, 155 यात्रियों की अटकी सांसें


लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 1253 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इमरजेंसी लैंडिंग से फ्लाइट में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. लैंडिंग विमान के पिछले हिस्से में स्थित कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं होने का संकेत मिलने पर की गई. पायलट ने एहतियात बरतते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई. विमान में सवार सभी 155 यात्री और क्रू सुरक्षित हैं.

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1253 वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान विमान के आफ्ट कार्गो कंपार्टमेंट में स्मोक इंडिकेशन मिला. इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया. विमान ने सुबह करीब 8 बजकर 52 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की.

इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम हुई अलर्ट

विमान के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट कर दिया गया. टीम ने तत्काल विमान का विजुअल इंस्पेक्शन किया. जांच के दौरान विमान के अंदर या कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं दिखाई नहीं दिया. इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क किया गया. विमान में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित उतारने की प्रक्रिया सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर शुरू हुई. सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है. एहतियाती लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है.

विमान की तकनीकी जांच की जा रही

स्मोक इंडिकेशन मिलने के बाद विमान को आगे की उड़ान के लिए भेजने से पहले उसकी तकनीकी जांच की जा रही है. शुरुआती निरीक्षण में कार्गो कंपार्टमेंट या विमान के अंदर धुआं नजर नहीं आया, लेकिन सुरक्षा नियमों के तहत विस्तृत जांच की जा रही है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *