Headlines

अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार


वाराणसी के गंगा घाट में पार्टी के बाद अब अयोध्य की सरयू नदी से ऐसी घटना सामने आ रही है. दरअसल सरयू नदी में कुछ युवकों द्वारा मटन पार्टी करने का वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सरयू नदी में मटन पार्टी करने पर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया जा रहा है. 

सरयू नदी में नाव पर मटन और बीयर पार्टी करने के मामले में कैंट पुलिस ने लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद, जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार किया है. फिलहाल एक आरोपी फरार है. वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

बता दें कि अयोध्या रामनगरी में मां सरयू की मर्यादा के साथ खिलवाड़ की घटना से हड़कंप मच गया है. श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ का वीडियो विवाद में है. कुछ युवक मां सरयू की अविरल धारा के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं जो कैमरे में कैद भी किया गया है.

राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

सोशल मीडिया पर वायरल है मटन पार्टी का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल मटन पार्टी का यह वीडियो थाना कैट के गुप्तारघाट का बताया जा रहा है. इस घाट में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां सरयू की अविरल धारा में स्नान करते हैं. दावा किया जा रहा है कि निषाद समुदाय के चार युवक नाव पर बैठकर बीयर और मटन पार्टी कर रहे हैं. यह चारों गुप्तारघाट के बताए जा रहे हैं. 

वीडियो में युवक ने किया ये खुलासा

वीडियो बना रहे युवक ने साथ में अन्य युवकों का परिचय कराते हुए कहा, “भईया आज बहुत समय बाद मटन का पार्टी हुआ. हमारे साथ प्रिय मित्र लवकुश निषाद, साथ में राजकुमार निषाद और बड़े भईया जितेंद्र निषाद हैं.” उसने आगे बताया, “हम लोगों ने बकरे की पार्टी की. इस दौरान चारों युवक मस्ती से बकरा खाते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

‘एक आदमी की कमी महसूस हो रही है’

इसमें उसने एक युवक की कमी होना भी बताई है. उसने कहा कि हमारे मित्र अमरजीत निषाद की कमी हुई है. ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि हमारे दोस्त से हमारी मुलाकात कराएं. फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले में तीन गिरफ्तारी की हैं.

‘शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं’, BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *