2027 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते गोवा फर्स्ट नाम से गठबंधन का ऐलान किया है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य में अपने गठबंधन का ऐलान करते हुए बताया है कि गोवा फॉर्वड पार्टी और आम आदमी पार्टी का गठबंधन किया गया है. यह गोवा को एक विकल्प देने के लिए बनाया गया है.
The Goa Forward Party and the Aam Aadmi Party have come together to form “Goa First”, an alliance to give the people of Goa a real alternative.
The people of Goa have been cheated twice. They won’t be cheated a third time. BJP and Congress may fight during elections, but behind… pic.twitter.com/XSmFdscGq5
— AAP (@AamAadmiParty) September 13, 2026
दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि गणेश चतुर्थी के सुअवसर पर पर गोवा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर देने जा रहे हैं. कहा जाता है कि जो भी शुभ काम किया जाए, वो गणेश जी का नाम लेकर करना चाहिए. तो गणेश चतुर्थी से अच्छा अवसर नहीं हो सकता था. आज हम गोवा में गोवा फॉर्वड पार्टी और आम आदमी पार्टी के अलायंस की घोषणा कर हे हैं. जिसका नाम है, गोवा फर्स्ट. यह अलायंस बनाने की क्यों जरूरत पड़ी? यह अलायंस बनाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पिछले कई सालों से गोवा के लोग देख रहे हैं. उनके पास ऑप्शन नहीं है, या तो वो कांग्रेस को वोट देकर जीताते हैं, या फिर बीजेपी को वोट देकर जीताते हैं. और दोनों पार्टी के बीच में एक गठबंधन चल रहा है. 2017 में बीजेपी से परेशान होकर लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया.
कांग्रेस ने अपने एमएलए भेजकर बीजेपी की सरकार बना दी.
केजरीवाल ने कहा, ‘2022 में फिर से लोगों ने बीजेपी के खिलाफ वोट दिया, लेकिन फिर से कांग्रेस ने बीजेपी को नंबर प्रॉवाइड्स किए और बीजेपी की सरकार बना दी. तो दो बार लोग धोखा खा चुके हैं, तो अब तीसरी बार लोग धोखा खाने के मूड में नहीं है, तो एक तरफ कांग्रेस, लोगों को धोखा दे रही है. लोग कांग्रेस को वोट देते हैं, बीजेपी से परेशान होकर, और कांग्रेस उसी बीजेपी को अपने एमएलए भेजकर उसकी सरकार बनवा देती है. और दूसरी तरफ बीजेपी धोखा दे रही है. चुनाव के वक्त कांग्रेस को खूब गालियां देते हैं, कांग्रेस वाले ऐसे हैं, वैसे हैं, और फिर उन्हीं कांग्रेसी के साथ मिलकर सरकार बना लेती है. जो बीजेपी की सरकार है, उसमें आधे से ज्यादा कांग्रेस के लोग हैं. तो यह दोनों पार्टियां एक दूसरे से मिलकर लोगों को धोखा दे रही हैं. अंदर प्यार है, मोहब्बत है, डील है, सेटिंग है, सबकुछ है, और गोवा के लोग दुखी हैं.’
