Headlines

अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ा संदेश दिया है, कि जिले में किसी भी व्यक्ति को दबंगई के बल पर जमीनों पर अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में दर्जनों लोगों के प्लॉटों को जेसीबी मशीन से समतल कर जबरन कब्जा करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आधा दर्जन से अधिक कुल 10 मुकदमे दर्ज किए हैं.

मामले में दो आरोपियों जिनमे आंसू व संजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अनुराग अभी भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है  जिले में सक्रिय भू-माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे  अभियान तेज किये जायेंगे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार जादौन ने साफ शब्दों में कहा है कि भू-माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

                                                                                                                                                                    जेसीबी से समतल किए जा रहे थे लोगों के प्लॉट वीडियो के बाद हुई कार्रवाई

थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर दर्जनों लोगों के प्लॉटों को समतल किये जा रहे थे. आरोप है कि यह पूरा कार्य जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से किया जा रहा था. स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई. इसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसपी सिटी आदित्य बंसल  से शिकायत की और पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को भी  दी. 

यह भी पढ़ें: UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.  जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज किए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया.

दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मामले में एसएसपी नीरज जादौन के आदेश पर एसपी सिटी आदित्य बंसल  ने  कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी फरार आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

जेसीबी मशीन की भी तलाश में जुटी पुलिस

एसएसपी नीरज जादौन का कहना है जिस जेसीबी मशीन का उपयोग प्लॉटों को समतल करने और कथित रूप से अवैध कब्जा करने के प्रयास में किया गया था, उसकी भी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मशीन की पहचान कर लीजाएगी और उसे जल्द ही बरामद कर जब्त किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘मुझे डर है कि जिन्होंने…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *