Headlines

Video: टाइगर के शावक से मजाक पड़ा भारी, युवक पर नन्हें दरिंदे ने यूं किया हमला- वीडियो वायरल


आपने अक्सर टाइगर या शेर के बच्चों का क्यूट अंदाज देखा होगा. आदमखोर कहलाने वाले ये जानवर अपने बचपन में इतने क्यूट होते हैं कि किसी का भी दिल इन पर आ जाए. लेकिन कई बार इनके क्यूट अंदाज से मोहित होकर कई लोग इनके पास जाने की गलती कर बैठते हैं और फिर वो होता है जिसका अंदाजा किसी को नहीं होता. सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स टाइगर के शावक के पास जाकर उसे दुलारने लगता है, लेकिन बड़ी बिल्लियां तो फिर बड़ी बिल्लियां ही होती है. आगे जो होता है वो वायरल हो जाता है.

टाइगर के शावक को दुलारने लगा शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पालतूखाने के एक पिंजरे में पहुंच जाता है जहां शौकिया लोगों ने अपने टाइगर के बच्चे को रखा होता है. इस बच्चे की क्यूटनेस से शख्स इतना व्याकुल होता है कि उससे रहा नहीं जाता है और वो इसे किसी छोटी बिल्ली की तरह प्यार करने लग जाता और उसकी गर्दन पर हाथ फेरने लगता है. लेकिन टाइगर को दुलार कहां पसंद आता है, वो तो आक्रामक जानवर है और उसकी फितरत में ही हमला करना है, बस फिर क्या था आगे जो होता है वो किसी से देखा ही नहीं जाता.

फिर अचानक टाइगर ने कर दिया शख्स पर हमला

जैसे ही शख्स टाइगर के शावक पर हाथ फैरता है, टाइगर का शावक तुरंत हरकत में आता है और उस शख्स के हाथ पर जोरदार अटैक कर उसे काटने की कोशिश करता है और घुर्राने लगता है. शख्स भी टाइगर के हमले से घबरा जाता है और जाने अनजाने में उसे जोरदार चांटा मार देता है जिसके बाद टाइगर का बच्चा वहां से भाग जाता है. ये मजेदार भी है और खौफनाक भी. बहरहाल ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: HR की एक कॉल और चली गई साढ़े 5 साल की नौकरी, Wipro एम्पलॉयी बोली- शायद यह भगवान का इशारा

यूजर्स बोले, वो टाइगर है बिल्ली नहीं

वीडियो को Azhar’s Wild Empire नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये बंदा अब किसी टाइगर के बच्चे को हाथ नहीं लगाएगा. एक और यूजर ने लिखा…कितना क्यूट है, चांटा खाने के बाद भी चुपचाप चला गया. एक और यूजर ने लिखा…Once a tiger, Always a tiger.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC की ठंडी हवा खाने के लिए ATM में घुसे दो मेहनतकश मजदूर, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *