‘बॉर्डर 2’ में ऑडियंस ने अहान शेट्टी और आन्या सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया था. अब दोनों एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं. लेकिन इस बार उनकी जोड़ी एक हॉरर फिल्म में साथ देखने को मिलेगी. इस बार दोनों विक्रम भट्ट की आने वाली हॉरर फिल्म ‘1920: कोल्ड विंटर’ में एक-साथ नजर आएंगे.
‘1920: कोल्ड विंटर’ 2008 में बनी फिल्म ‘1920’ की फ्रैंचाइजी है. अब इसी सीरीज की एक और फिल्म आने वाली है, जिसका नाम ‘1920: कोल्ड विंटर’ रखा गया है. इस फिल्म को विक्रम भट्ट के साथ रूपा पंडित और राहुल दुबे प्रोड्यूस कर रहे हैं.
आन्या सिंह निभाएंगी फीमेल लीड रोल
विक्म भट्ट ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट इसी साल जून में ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ द पास्ट’ के रिलीज होने के बाद की थी. अनाउंसमेंट के अगले ही महीने जुलाई में अहान शेट्टी को इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था. सूत्रों के मुताबिक, अब इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर आन्या सिंह को चुना गया है.
ये भी पढें: रश्मिका मंदाना ने पूरी की ‘राणाबाली’ की शूटिंग, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो
ये आन्या सिंह की पहली हॉरर फिल्म होगी. विक्रम भट्ट हॉरर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में आन्या सिंह का उनकी फिल्म से हॉरर जॉनर में कदम रखना, उनके लिए डरावनी फिल्मों में एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है.
‘1920: कोल्ड विंटर’ की शूटिंग नवंबर 2026 से शुरू हो सकती है. फिल्म को विक्रम भट्ट के साथ रूपा पंडित और राहुल दुबे को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म ‘1920’ की कहानी से जुडी हुई नहीं है और इस फैंचाइजी की यही बात इसे खास बनाती है. इस सीरीज की हर फिल्म में अलग कहानी और अलग किरदार देखने को मिलते हैं.
2008 में शुरू हुई थी ‘1920’ की कहानी
‘1920’ की पहली फिल्म साल 2008 में आई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट थे. इसमें अदा शर्मा और रजनीश दुग्गल मेन रोल्स में दिखे थे. इसके बाद 2012 में ‘1920: ईविल रिटर्न्स’ आई. इस फिल्म में आफताब शिवदासानी और टिया बाजपेयी ने लीड रोल निभाया था. लेकिन ये फिल्म भूषण पटेल की डायरेक्शन में बनी थी.
ये भी पढें: प्रियंका जग्गा ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर, अब ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में आएंगी नजर
इसके बाद 2016 में ‘1920 लंदन’ आई, जिसमें शर्मन जोशी और मीरा चोपड़ा नजर आए. इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया था.
इसके बाद आईं ‘1921’ और ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
साल 2018 में ‘1921’ के साथ ये फ्रैंचाइजी की चौथी कहानी थी. इसमें जरीन खान और करण कुंद्रा मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने ही किया था. फिर 2023 में ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ रिलीज हुई. इस फिल्म के साथ विक्रम भट्ट ने डायरेक्टर की भूमिका निभाई. इसमें अविका गोर और दानिश पांडोर मेन रोल में थे.
अब ‘1920: कोल्ड विंटर’ इस फ्रैंचाइजी की छट्ठी फिल्म होगी. फिल्म में अहान शेट्टी और आन्या सिंह की नई जोड़ी देखने को मिलेगी.
किन फिल्मों में काम कर चुकी हैं आन्या सिंह?
आन्या सिंह ने साल 2017 में फिल्म ‘कैदी बैंड’ से फिल्मों में कदम रखा था. इसके बाद वह ‘नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड’, ‘खो गए हम कहां’, ‘स्त्री 2’, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आईं. अब वह विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘1920: कोल्ड विंटर’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी.
