Headlines

आईपीएल फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 74 नहीं जाने कितनी होगी मैचों की संख्या?


आईपीएल 2026 लीग का 19वां सीजन चल रहा है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2008 में हुई थी. आईपीएल के मौजूदा चेयरमैन अरुण धूमल ने लीग के भविष्य को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया है कि साल 2028 से आईपीएल में 74 नहीं बल्कि 94 मैच खेले जाएंगे.

आईपीएल 2028: मैचों की संख्या में बड़ा इजाफा

बीसीसीआई (BCCI) आने वाले मीडिया राइट्स साइकिल के लिए टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़े बदलाव की योजना बना रहा है. बोर्ड के अधिकारियों ने साफ किया है कि साल 2028 से कुल मैचों की संख्या को बढ़ाकर 94 कर दिया जाएगा. अभी एक सीजन में प्लेऑफ मिलाकर कुल 74 मैच ही होते हैं. इस नए फैसले से क्रिकेट फैंस को पहले के मुकाबले ज्यादा रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे.

लीग स्टेज में बढ़ेंगे मुकाबले

फिलहाल एक टीम लीग स्टेज के दौरान 14 मैच खेलती है. लेकिन 2028 से हर टीम को 18-18 मैच खेलने का मौका मिलेगा. इसका सीधा मतलब यह है कि टूर्नामेंट अब और भी लंबा और चुनौतीपूर्ण होने वाला है. इससे अंक तालिका की जंग और भी दिलचस्प हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- LSG vs RCB Highlights:L अंतिम ओवर में जीता लखनऊ, रोमांचक मुकाबले में RCB को हराया, प्रिंस-मार्श चमके

10 टीमें ही रहेंगी हिस्सा

चेयरमैन अरुण धूमल ने ‘इंडिया टुडे’ को दिए इंटरव्यू में स्पष्ट किया है कि मैचों की संख्या तो बढ़ेगी, लेकिन टीमों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा. टूर्नामेंट में 10 टीमें ही खेलती रहेंगी. मैनेजमेंट का मानना है कि फिलहाल नई टीमें बढ़ाना सही फैसला नहीं होगा, इसलिए 10 टीमों के साथ ही मैचों की संख्या बढ़ाना सबसे अच्छा विकल्प है.

यह भी पढ़ें- Watch: कौन हैं प्रिंस यादव, जिन्होंने विराट कोहली को जीरो पर किया बोल्ड? सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

होम और अवे सिस्टम पर फोकस

94 मैच करने के पीछे का असल कारण ‘होम और अवे’ फॉर्मेट को पूरी तरह लागू करना है.

घरेलू मैदान: हर टीम एक मैच अपने घर में खेलेगी.
विरोधी का मैदान: दूसरा मुकाबला विपक्षी टीम के मैदान पर होगा.

इस तरह हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगी, जिससे टूर्नामेंट में संतुलन बना रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *