Headlines

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं


अनुपमा फेम गौरव खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा जल्द तलाक लेने वाले हैं. दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं. आकांक्षा ने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में इसकी अनाउंसमेंट की थी. आकांक्षा के इस खुलासे से उनके फैंस शॉक्ड हो गए थे. अब ऑरी ने आकांक्षा और गौरव को लेकर रिएक्ट किया है. इसके अलावा गौरव के बुली करने वाले शगुन के कमेंट पर भी ऑरी ने रिएक्ट किया है.

 एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया गया कि आकांक्षा और शगुन दोनों ने गौरव को लेकर निगेटिव कमेंट किए थे. दिलचस्प बात ये है कि शगुन और आकांक्षा दोनों एक ही टैलेंट एजेंसी से जुड़ी हैं. आकांक्षा ने ‘लॉकअप 2’ में कहा था कि गौरव उनसे मिलने आए, इसकी जगह उनका कुत्ता आता तो ठीक था. वहीं शगुन ने कहा था कि गौरव ने उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में बुली किया था.

ऑरी ने किया गौरव का सपोर्ट

ऑरी ने इस पर कमेंट किया और लिखा, ‘आकांक्षा सिर्फ गौरव के अच्छे नाम को काला कर रही हैं और गौरव की पॉपुलैरिटी का फायदा अपने व्यूज के लिए उठा रही है. कोई उन्हें जानता नहीं है. मुझे ये भी नहीं पता था कि गौरव मैरिड है. हमने खतरों के खिलाड़ी के वक्त साथ में एक महीना केपटाउन में वैनिटी शेयर की. किसी अच्छे इंसान को टेस्ट करना और उसका फायदा उठाना बेशर्मी वाला बिहेवियर है. ये लड़की असली सांप है और जहां तक शगुन की बात हैं  मुझे पूरा यकीन है कि खतरों के खिलाड़ी के दौरान मैंने उसे गौरव से ज्यादा परेशान किया. उसे बुली करने में मजा आता था क्योंकि वो अच्छे रिएक्शन देती थी. हम अच्छे दोस्त हैं. हमें एंटरटेनमेंट की जरुरत है.’

ये भी पढ़ें- ‘सब केसर बेच रहे हैं और आप…’, सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन

शगुन ने क्या कहा था?

बता दें कि शगुन से पूछा गया था कि खतरों के खिलाड़ी के सेट पर उन्हें सबसे ज्यादा बुली किसने किया था तो इस पर उन्होंने गौरव का नाम लिया था. फिल्मीज्ञान से बातचीत में शगुन ने कहा था, ‘गौरव वो शख्स थे जिन्होंने मुझे बहुत बुली किया है. जैसे 5 लोग परफॉर्म कर रहे हैं टास्क और चार ने अबॉर्ट कर दिया और उन चार में मैं भी हूं तो गौरव उन चारों में से मुझे ही पिक करते. वो कहते कि ये छोड़ देती है. ये कमजोर है. ऐसा मत करो. मुझे लगता है कि रियलिटी स्पेस में आपका अलग वर्जन होता है. तो मैं ये नहीं कह सकती कि आप रियल में वैसे ही हैं. जैसे उन्होंने वहां बिहेव किया था.’

ये भी पढें- सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं

गौरव और आकांक्षा की शादी

आकांक्षा और गौरव की बात करें तो दोनों ने 2016 में शादी की थी. उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. उन्होंने 23 नवंबर को कानपुर में शादी की थी. अब दोनों अलग हो रहे हैं. आकांक्षा ने कहा कि वो गौरव के साथ रहना नहीं चाहती हैं. आकांक्षा ने ये भी कहा कि गौरव को बच्चे चाहिए और वो बच्चे नहीं चाहती हैं. दोनों की पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में हैं. दोनों लगभग एक साल से अलग रह रहे हैं. हालांकि, पब्लिक इवेंट में दोनों को साथ देखा गया. आकांक्षा की बर्थडे पार्टी में भी गौरव नजर आए थे.

जब गौरव खन्ना बिग बॉस के घर में थे तब आकांक्षा भी गेस्ट के तौर पर आई थीं. दोनों का रोमांस काफी चर्चा में रहा था. उस वक्त भी आकांक्षा ने मां न बनने को लेकर बात की थी.  

इस शो में दिख रहे गौरव खन्ना

इन दिनों गौरव को शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में देखा जा रहा है. शो में गौरव के अलावा रुबीना दिलैक, विशाल आदित्य सिंह, ऑरी, शगुन, अविनाश, जैस्मिन भसीन, फरहाना भट्ट जैसे स्टार्स दिख रहे हैं. शो को बहुत पसंद किया जा रहा है.

इससे पहले गौरव को शो ‘अनुपमा’ से नेम-फेम मिला था. इस शो में वो अनुज के रोल में दिखे थे. अनुज के रोल में वो छा गए थे. हर तरफ उनके कैरेक्टर की चर्चा थी. रुपाली गांगुली शो में लीड रोल में थीं. रुपाली संग उनकी जोड़ी खूब जमी थी. शो अभी भी चल रहा है. रुपाली गांगुली शो का हिस्सा हैं. हालांकि, गौरव खन्ना ने शो छोड़ दिया है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *