बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं. दर्शक इस पॉलिटिकल थ्रिलर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, ये लगातार चर्चा में है. ‘आखिरी सवाल’ के जरिए एक्ट्रेस समीरा रेड्डी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. अब उन्होंने अपने कमबैक को लेकर खुलकर बात की.
‘आखिरी सावल’ कंफर्टेबल फिल्म नहीं है- समीरा रेड्डी
समीरा रेड्डी ने ‘आखिरी सवाल’ के साथ अपने कमबैक के बारे में बताया, ‘मैंने फिल्मों में वापसी सिर्फ सेफ रोल करने के लिए नहीं की है. आखिरी सवाल तो बिल्कुल भी कंफर्टेबल फिल्म नहीं है. RSS को लेकर मेरी समझ बहुत कम थी और जो भी थी वो आधी-अधूरी जानकारी पर टिकी थी, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि बहुत सी बातें वैसी नहीं थीं जैसी दिखती थीं.
ये भी पढ़ें:- अमिताभ बच्चन आधी रात को करते हैं फोन, दिव्या दत्ता का खुलासा, बोलीं- ‘वे हमेशा ठीक रात 12 बजे…
उन्होंने आगे कहा, ‘ये बात मेरे दिल में बैठ गई. ये कोई ऐसी फिल्म नहीं है, जो आपको दिलासा दे. ये फिल्म आपको बेचैन करती है, आपके विश्वास को चुनौती देती है और आपको उन चीजों पर सवाल उठाने के लिए मजबूर करती है, जिन्हें आप हमेशा से सच मानते आए हैं. मैं चाहती थी कि मेरी वापसी निडर हो, जो बहस छेड़े और ये फिल्म बिल्कुल वैसी ही है.’
ये भी पढ़ें:- सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद ‘राका’ में दीपिका पादुकोण के रोल पर चली कैंची? अब खुद मेकर्स ने बताई सच्चाई
कब रिलीज होगी फिल्म ‘आखिरी सवाल’?
बता दें कि ‘आखिरी सवाल’ को नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. यह फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
