Headlines

आखिर कैंसर की सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ को क्यों रखना पड़ रहा है उपवास, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा


ससुराल सिमर का से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ पिछले कई सालों से छोटे पर्दे से दूर हैं. लेकिन, अपने यूट्यूब के जरिए लोग को खुद के बारे में अपडेट देती रहती हैं. बीते साल ही दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के बारे में पता चला था और उनकी सर्जरी हुई थी.

लेकिन, सर्जरी के बाद भी दीपिका कक्कड़ का इलाज जारी है, उन्हें तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.एक्ट्रेस को इसी साल फरवरी में सिस्ट के बारे में पता चला था, उसकी भी सर्जरी करवाई गई. दीपिका ने कई बार अपने व्लॉग में बताया है कि बीमारी की वजह से उनकी हालत खराब हो चुकी है.

एक्ट्रेस ने लाइफस्टाइल में किया बदलाव

अब बीमारियों की वजह से एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव कर लिया है.एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अब कुछ नई प्रैक्टिस शुरू की है.एक्ट्रेस ने व्लॉग में बताया कि वो ब्रीदिंग एक्सरसाइज और इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:-‘मैं घबरा रही थी…,’ MRI स्कैन के दौरान खूब रोईं थीं दीपिका कक्कड़, पति शोएब ने बताया टेस्ट का रिजल्ट

दीपिका ने कहा,’जैसा कि आप लोगों को पता है कि पिछला हफ्ता मेरा ज्यादातर डॉक्टर के पास आते-जाते और स्कैन्स में ही बीता है.वो परेशानी एक तरह की चिंता और घबराहट के साथ आया तो वो चीज गुजर चुकी है और मैं कुछ भी नया शूट नहीं कर पा रही.मैंने एक नया रुटीन शुरू कर दिया है, पूरी डाइट, रोजाना वॉक पर जाना, ब्रीदिंग एक्सरसाइज.मैं इस चीज का ध्यान रख रही हूं कि क्या खाना है, कितना खाना है और किस वक्त खाना है.’

दीपिका कक्कड़ यहीं नहीं रुकीं.एक्ट्रेस ने आगे कहा,’अभी के लिए, मैंने बस अपनी वॉक खत्म की है और मैं थोड़ी देर के लिए बैठी हूं.इसके बाद मैं जाऊंगी, नहाऊंगी, फ्रेश होऊंगी और फिर मेरा रात के खाने का वक्त हो जाएगा. इन दिनों मैं डिनर थोड़ा जल्दी कर ले रही हूं और इसके बाद मैं उपवास शुरू कर देती हूं. अब ये धीरे-धीरे मेरे सिस्टम का हिस्सा बनता जा रहा है.’

ये भी पढ़ें:-‘मेरा तीन बार मिसकैरेज हुआ’, ‘बालिका वधू’ फेम नेहा मर्दा ने बताया- लोगों ने खूब ताने मारे

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *