Headlines

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल


आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है. तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई पलटे खा गई. हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली से बलिया जा रहे थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए.

यूपी के चुनावी मैदान में बड़े नेताओं को उतारेगी BJP, इन नामों की चर्चा तेज

बाजिदपुर के पास हुआ हादसा

हादसा थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव बाजिदपुर के पास हुआ. बताया गया कि कार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी. इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और हवा में उछलते हुए डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर के बाद कार कई पलटे खाती हुई सड़क पर जा गिरी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार की पिछली सीट पर बैठे तीन लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे.

3 लोगों की मौके पर ही मौत

हादसे में भूपेंद्र, जयप्रकाश और कपिल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार चला रहे जसवंत और चंद्रकांत घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा.

140 किलोमीटर प्रति घंटे थी कार की गति

सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि पुलिस को 112 के माध्यम से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. ACP के अनुसार, हादसा करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही कार के अनियंत्रित होने के कारण हुआ. पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मौके पर यातायात को भी सुचारू कराया. हादसे के बाद घटना को लेकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *