आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. अरविंद सिंह नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी सहित तीन लोगों को गोली मारी दी. पत्नी के अलावा जिन दो शख्स को गोली लगी वो दोनों पंडित थे और उनके घर पर पूजा कराने आए थे. पंडितों से कहासुनी के बाद अरविंद सिंह ने फायरिंग कर दी. डीआईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे. ये घटना अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव की है.
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार (22 सितंबर) शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने उस वक्त खूनी रूप ले लिया, जब बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह ने अपने घर पर पंडितों को पूजा करते देखा. अरविंद ने उन पंडितों से उनका आधार कार्ड मांगा. इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद शख्स ने पिस्टल से फायरिंग कर दी.
घर में पंडितों को पूजा कराते देख भड़का शख्स!
गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता और दो पंडितों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी जो सामने आई है उसके अनुसार, अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी. घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे. शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा. घर में पूजा होते देख उसने पंडितों से सवाल किया. पंडितों ने पूजा किए जाने की जानकारी दी.
पंडितों के साथ बहस के बाद शख्स ने की फायरिंग
बताया जा रहा है कि इसके बाद अरविंद ने उनसे आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया. आधार कार्ड मांगने को लेकर अरविंद और पंडितों के बीच बहस होने लगी. इसी दौरान अरविंद ने घर में रखी पिस्टल निकाल ली और फायरिंग कर दी. गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता के साथ पंडित महेंद्र पाठक और एक अन्य पंडित के घायल हो गए, इसके बाद तीनों की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
लखनऊ होटल में सिपाही की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले इंजेक्शन
