Singh Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार के दिन आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि (शारदीय नवरात्र का चौथा दिन, मां कुष्मांडा पूजा) पूरे दिन रहेगी. सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश श्रीमाली के पंचांगीय विश्लेषण के अनुसार, आज पूरे दिन अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आज ग्रहों के विशेष गोचर से वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, पारिजात योग, आयुष्मान योग और सर्वाअमृत योग का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा आज पूरे दिन वृश्चिक राशि में (आपकी राशि से चौथे भाव यानी चतुर्थ भाव सुख, मानसिक शांति, आंतरिक असुरक्षा, व्यापारिक रुकावटें, वर्कलोड व राजनीतिक हलचल स्थान) में संचरण करेंगे.
चतुर्थ भाव में चंद्रमा के संचरण के कारण आज आप आंतरिक रूप से खुद को बहुत अधिक असुरक्षित (Insecure) और बेचैन महसूस करेंगे; मन में किसी अज्ञात बात को लेकर संशय और अस्थिरता बनी रह सकती है. शुभ कार्यों के लिए आज दो शुभ समय हैंसु, बह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 05:15 से 06:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. आज उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करना शुभ फलदायी रहेगा.
बिजनेस और फाइनेंस राशिफल (Business & Finance)
व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सिंह राशि के कारोबारियों के लिए बाजार के उतार-चढ़ाव से मार्जिन में गिरावट, डेटा एनालिसिस में चूक और बुद्धि-बल से बाधाएं दूर करने का रहेगा.
मार्केट बदलाव से मार्जिन में गिरावट: बाजार में आए अचानक बदलाव आपके व्यापार के लिए अनुकूल साबित नहीं होंगे; इससे बिक्री पर दबाव बनेगा और आपके प्रॉफिट मार्जिन (Profit Margin) में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हो सकती है.
बुद्धि बल व चतुराई से निकालेंगे रुकावटों का हल: हालांकि बिजनेस में कई तरह की व्यावहारिक और तकनीकी रुकावटें सामने आएंगी, लेकिन आप अपने बुद्धि-बल, तार्किक क्षमता और चतुराई से हर समस्या का सटीक समाधान निकाल लेंगे.
डेटा एनालिसिस गलत होने से कॉम्पिटिटर्स निकलेंगे आगे: मांग और आपूर्ति (Demand and Supply) को लेकर किया गया आपका डेटा एनालिसिस या अनुमान आज गलत साबित हो सकता है; इस रणनीतिक चूक का फायदा उठाकर मार्केट के प्रतिस्पर्धी (Competitors) आपसे काफी आगे निकल सकते हैं, इसलिए बाजार के वास्तविक रुख पर दोबारा विचार करें.
करियर और जॉब राशिफल (Career & Job)
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन भारी वर्कलोड के बीच चिंताओं, ऑफिस रूल्स का पालन करने और नए कर्मचारियों के गलत संगत से बचने का रहेगा.
वर्कलोड के साथ बढ़ेंगी परेशानियां: वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में एक तरफ वर्कलोड काफी बढ़ जाएगा, वहीं दूसरी तरफ कुछ अप्रत्याशित उलझनों और परेशानियों के आने से आप पूरे दिन मानसिक चिंता में घिरे रहेंगे.
ऑफिस रूल्स करें फॉलो, न करें विवाद: कार्यस्थल पर प्रबंधन द्वारा बनाए गए नियमों (Office Rules) का कड़ाई से पालन करते हुए काम करें; ऑफिस की छोटी-मोटी बातों या औपचारिकताओं को लेकर किसी सहकर्मी से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए हर हाल में धैर्य बनाए रखें.
सहकर्मियों से मनमुटाव व नई संगति पर नजर: नौकरी में किसी व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर तीखा मनमुटाव हो सकता है, जिससे आप कार्यक्षेत्र की समस्याओं में उलझ सकते हैं. वहीं हाल ही में नौकरी जॉइन करने वाले न्यू एंप्लॉयड पर्सन (New Employees) का झुकाव गलत संगत की तरफ हो सकता है; समय रहते खुद को अनुशासित रखें.
राजनीति, लव और फैमिली राशिफल (Politics, Love & Family)
राजनीति, पारिवारिक और व्यक्तिगत संबंधों के लिहाज से चतुर्थ चंद्रमा राजनेताओं को अचानक झटके और घरेलू स्तर पर संयम की आवश्यकता का संकेत दे रहा है.
पॉलिटिशियन को अचानक मिल सकती है खराब खबर: राजनीति (Politics) से जुड़े व्यक्तियों को आज अचानक (Suddenly) कोई बेहद अप्रिय या खराब सूचना मिल सकती है; यह सूचना आपके राजनीतिक समीकरणों को बिगाड़ सकती है, जिससे कुछ समय के लिए आप सदमे या गहरे असमंजस में आ सकते हैं.
पारिवारिक शांति के लिए खुद को रखें स्थिर: मन में चल रही असुरक्षा की भावना का असर घर-परिवार के सदस्यों पर न पड़ने दें; परिजनों के साथ शांत और स्थिर मन से बातचीत करें.
शिक्षा, स्पोर्ट्स और स्वास्थ्य (Education, Students & Health)
विद्यार्थियों, कलाकारों और खिलाड़ियों (Students, Artists & Sports Persons) के लिए आज का दिन अपनी-अपनी विधा में कठिनाइयों का सामना करने का है. छात्र, कलाकार और खिलाड़ी अपने-अपने फील्ड में किसी न किसी तकनीकी रुकावट, परफॉर्मेंस प्रेशर या प्रोजेक्ट अड़चन (Problem Face) का सामना करेंगे; घबराने के बजाय नियमित अभ्यास पर टिके रहें. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, 4th हाउस के चंद्रमा के प्रभाव से सीने में जकड़न, घबराहट, आंतरिक असुरक्षा और अत्यधिक तनाव से सिरदर्द हो सकता है. किसी भी विवाद में अपनी ऊर्जा नष्ट न करें. हल्का व सुपाच्य सात्विक आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और दिनचर्या में थोड़ा समय मां कुष्मांडा के ध्यान (Meditation) व प्राणायाम को दें.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
अशुभ अंक: 4
आज का उपाय: बुधवार और शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना करें. घट के समक्ष शुद्ध गाय के घी का दीपक प्रज्वलित कर माता रानी को कुम्हड़े (पेठे) की मिठाई अथवा मालपुए का भोग लगाएं और ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडायै नमः’ अथवा ‘सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च.
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥’ मंत्र की एक माला का जप करें. इसके साथ ही बुधवार होने के कारण भगवान श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें और ‘संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें. किसी छोटी कन्या को फल या हरी चूड़ियां भेंट करें; इससे चौथे भाव के चंद्रमा से होने वाला असुरक्षा का भाव दूर होगा, व्यापारिक रुकावटें समाप्त होंगी, कार्यक्षेत्र में विवाद टलेंगे और राजनेताओं को मानसिक संबल प्राप्त होगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
