Headlines

आज RR और GT के बीच भिड़ंत, जानें राजस्थान-गुजरात की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच होगा. दोनों टीमें जयपुर के सवाईं मान सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगी. इस सीजन का यह 52वां मैच होगा. दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार हैं. राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अब तक 10 मैच खेली है. इस दौरान उसने छह मैच जीते हैं और चार मैच गंवाए हैं. प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान की टीम चौथे नंबर पर है. वहीं गुजरात टाइटंस अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. गुजरात भी 10 मैच में अब तक छह मैच जीती है.

हेड टू हेड में कौन आगे?

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड में शुभमन गिल की टीम का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस को छह मैचों में जीत मिली है. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ तीन मैच जीते हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच एक मैच हो चुका है. तब राजस्थान ने बाजी मारी थी. लास्ट 2 ओवर में राजस्थान ने 15 रन डिफेंड किए थे. 

पिच रिपोर्ट 

आज भी धूप खिली है और आसमान साफ ​​है. अगर इस सीजन में इस मैदान पर हासिल किए गए 228 और 225 रनों के स्कोर को देखें, तो एक बार फिर रनों की बौछार देखने को मिल सकती है. यहां दोनों बार रन चेज हुआ है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है. गुजरात की टीम भी काफी अच्छी है. हालांकि, जो टीम चेज करेगी, उसकी जीत की उम्मीद ज्यादा है.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका/तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *