सोशल मीडिया की दुनिया में कब, कहां और क्या देखने को मिल जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है. आजकल इंटरनेट पर लड़कों से ज्यादा लड़कियों के ‘कलेश’ के वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं. हाल ही में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘पापा की परियों’ का पूरा झुंड बीच सड़क पर आपस में ही बुरी तरह भिड़ता नजर आ रहा है.
सड़क किनारे किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि लड़कियां एक-दूसरे की जान की दुश्मन बन गईं और सरेआम लात-घूंसे बरसाना शुरू कर दिया. वीडियो देखने के बाद आपके भी होश उड़ने तय हैं.
बाल नोचे, कपड़े फाड़े… बीच-बचाव करने वालों की भी नहीं सुनी!
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक या दो नहीं, बल्कि लड़कियों का पूरा ग्रुप आपस में एक-दूसरे को कूट रहा है. कोई किसी के बाल पकड़कर जमीन पर पटक रही है, तो कोई ताबड़तोड़ घूंसे और थप्पड़ बरसा रही है. झगड़ा इतना खतरनाक हो गया कि इस दौरान एक-दूसरे के कपड़े तक फट गए. आसपास मौजूद कुछ लोग और साथी लड़कियां बीच-बचाव करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन गुस्से से आगबबूला हुई इन लड़कियों पर मानो भूत सवार हो. वे किसी की एक नहीं सुनतीं और अंधाधुंध लात-घूंसे चलाए जा रही हैं.
Cat Kalesh b/w Girls on Street😭💀 https://t.co/CJl1Mh23OC
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 14, 2026
यह भी पढ़ें: Panda Viral Video: पांडा के बाड़े में गिर बच्ची, फिर जानवर ने किया ये काम; वीडियो वायरल
कमेंट सेक्शन में मची मौज: ‘WWE का असली मजा तो यहीं आ रहा है’
सड़क पर हुए इस ‘महाकलेश’ का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, यूजर्स ने इस पर मजेदार और तंज भरे कमेंट्स की झड़ी लगा दी…
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई, लड़कों की लड़ाई तो यूं ही बदनाम है, असली WWE और खतरनाक फाइट तो पापा की परियों की होती है.”
दूसरे यूजर ने लिखा, “लगता है किसी ने गलती से सेम ड्रेस पहन ली या बॉयफ्रेंड को लेकर मैटर फंस गया है, जो इतना भयंकर कलेश हो रहा है.”
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “बीच सड़क पर इस तरह का तमाशा और मारपीट बेहद शर्मनाक है, पुलिस को इन पर कार्रवाई करनी चाहिए.”
यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो
