चंबल की घाटी और वहां बहने वाली नदी का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. अपने खूंखार मगरमच्छों और घड़ियालों के लिए मशहूर इस नदी का एक ऐसा भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. वायरल हो रहे इस वीडियो में नदी के रेतीले किनारे पर घड़ियालों के इतने सारे बच्चे एक साथ तैरते और रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मानो पानी में ‘मौत की पूरी बटालियन’ उतर आई हो. वीडियो देखकर आपका भी कलेजा मुंह को आ जाएगा और हो सकता है आप थर थर कांपने लगें.
लकड़ी समझ बैठते हैं लोग, पास जाने पर उड़ जाते हैं होश
वीडियो को पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है मानो नदी के किनारे ढेर सारी सूखी लकड़ियां या टहनियां पड़ी हों. लेकिन जैसे ही कैमरा थोड़ा करीब जाता है और पानी में हलचल होती है, तो रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आता है. ये कोई लकड़ियां नहीं, बल्कि सैकड़ों की तादाद में घड़ियालों के बच्चे हैं जो झुंड बनाकर किनारे पर डेरा डाले हुए हैं. एक साथ इतने सारे घड़ियालों को तैरते देख किसी के भी हलक सूख सकते हैं. यह खौफनाक मंजर साफ चेतावनी देता है कि चंबल के इस इलाके में एक कदम भी रखना सीधे मौत को दावत देने जैसा है.
यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर दहशत: ‘भाई, यहां गलती से भी पैर फिसला तो हड्डियां भी नहीं मिलेंगी’
यह डरावना वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और यूजर्स इसे देखकर अपनी दहशत बयां कर रहे हैं. एक यूजर ने घबराते हुए लिखा, “भाई, इतने सारे घड़ियाल एक साथ, इन्हें देखकर ही मेरा दिल मुंह को आ गया, गलती से भी यहां कोई गिर गया तो नामोनिशान मिट जाएगा.” दूसरे यूजर ने लिखा, “पहले तो मुझे लगा कि पानी में सूखी लकड़ियां तैर रही हैं, जब हिलते हुए देखा तो मेरी चीख निकल गई! चंबल वाकई बेहद खतरनाक है.” वहीं एक और यूजर ने कहा, “जब बच्चे इतनी बड़ी फौज में हैं, तो सोचिए इनके मां-बाप (बड़े घड़ियाल) इसी गहरे पानी में नीचे कहां घात लगाए बैठे होंगे!” वीडियो को anuragtomar.rajput.58 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन
