Headlines

‘आप कौन हैं…’, अरविंद केजरीवाल ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के लिए क्यों कही ये बात? जानें पूरा मामला


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर पलटवार किया है. दरअसल, हिंदू धर्म को लेकर नितिन नवीन ने केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा था.

वहीं अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर नितिन नवीन के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “आप कौन हैं.” इसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

‘हिंदू धर्म को कमजोर मत समझें’

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “आज मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके झांसे में आ जाएंगे.”

‘देवी-देवताओं के अपमान पर रहते हैं चुप’

उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि जब आपके लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते  हैं, तो आप लोग मौन रहते हैं. सनातन का अपमान यूपी और देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. हमनें विरासत को संजोया है, इसके लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां तक दी हैं.”

‘आस्था के नाम पर बहा रहे घड़ियाली आंसू’

इसके अलावा नितिन नवीन ने ये भी कहा, “आज आस्था के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग कभी आस्था की बात कर ही नहीं सकते, क्योंकि आज बीजेपी के शासनकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर काशी विश्वानाथ मंदिर तक, विरासत की नई तस्वीर बनी है.
 
उन्होंने कहा, “वो लोग क्या बात करेंगे जिन्होंने रामसेवकों पर गोलियां चलवाने का काम किया, ऐसे लोग कभी आस्था की बात करने लायक नहीं हैं.”

(अपडेट जारी है.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *