Headlines

‘आवारापन 2’ ने फर्स्ट डे ‘भूत बंगला’-‘द ओडिसी’ समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन


Awarapan 2 Box office Collection: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है और फैंस सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फिल्म में इमरान हाशमी के काम की क्रिटिक्स भी खूब सराहना कर रहे हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिल रहा है. यही वजह है कि इसने पहले दिन 2026 की 13 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

‘आवारापन 2’ का डे-1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Awarapan 2 Box office Collection Day 1)

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख रहा है. ओपनिंग डे पर इसने सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से ज्यादा मोटी कमाई कर ली है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 20.50 करोड़ का बिजनेस ओपनिंग डे पर कर लिया है. 
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 40% दर्ज की गई है. इसे 9,026 शोज भी मिले हैं.

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ फिल्म नहीं, इमरान हाशमी फ्लेवर है, जानें दिशा पाटनी संग कैसी है केमिस्ट्री

‘आवारापन 2’ ने पहले दिन तोड़े 13 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की या फिर यूं कहें कि इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. फिल्म ने पहले दिन 2026 की 13 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. इसमें ‘ओ रोमियो’, ‘अल्फा’ और ‘राजा शिवाजी’ के साथ ही ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए पूरी लिस्ट… 

1. ओ रोमियो (9.01 करोड़) 
2. अल्फा (9.25 करोड़) 
3. इक्कीस (7.28 करोड़) 
4. मर्दानी 3 (4 करोड़) 
5. पति पत्नी और वो दो (4.38 करोड़)
6. पेद्दी (3 करोड़)
7. राजा शिवाजी (12.4 करोड़ हिंदी) 
8. है जवानी तो इश्क होना है (8.65 करोड़)
9. कॉकटेल 2- 14.1 करोड़
10. धमाल 4- 15.5 करोड़
11. वेलकम टू द जंगल- 19.4  करोड़
12. भूत बंगला- 18.31 करोड़
13. द ओडिसी- 16.7 करोड़

यह भी पढ़ें: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी

‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में की थी छप्परफाड़ कमाई

इतना ही नहीं, फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले ही छप्परफाड़ कमाई की. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों और फैंस में इतना क्रेज था कि वो इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब जब थिएटर में आई तो ये सोशल मीडिया पर छा गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से पहले एडवांस बुकिंग में मोटी कमाई कर ली थी. 

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में 8.57 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ ही 11.36 करोड़ कमा लिए थे. इसके पहले दिन के लिए 285802 टिकट्स पहले ही बुक हो चुके थे. वहीं, फिल्म को 9122 शोज भी मिले थे.

कैसी है ‘आवारापन 2’?

इसके साथ ही अगर बात की जाए कि ‘आवारापन 2’ है कैसी तो ये साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसमें एक बार फिर से एक्टर शिवम पंडित के रोल में स्क्रीन पर दिखाई देते हैं. इसमें उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म में दिशा पाटनी भी हैं, जिन्होंने जारा का रोल प्ले किया है. इस फिल्म में एक्शन रोमांस भरपूर है. ये एक म्यूजिक एक्शन रोमांटिक फिल्म है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *