Headlines

ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!


एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. ऋतिक लंबे समय से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे थे. अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल, ऋतिक रोशन का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, इसमें ऋतिक रोशन की डेटिंग ऐप पर एक प्रोफाइल बनी है. इसमें ऋतिक की फोटो भी लगी है. वो हाथ में फोन लिए ब्लैक टीशर्ट पहने और ब्लैक कैप लगाए नजर आए.

ऋतिक रोशन की प्रोफाइल वायरल

इसमें लिखा है- एक्टर/ प्रोड्यूसर/एंटरप्रन्योर. साथ ही ऋतिक की एज भी लिखी है. हालांकि, ये स्क्रीनशॉट वेरिफाइड नहीं है. ऋतिक के इस स्क्रीनशॉट के वायरल होने के बाद से उनकी सबा संग ब्रेकअप की खबरों को हवा मिली. हालांकि, कुछ फैंस का कहना है कि ये प्रोफाइल पुरानी भी हो सकती है, या फिर फेक भी हो सकती है. ऋतिक और सब ने ऑफिशियली इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- ‘उन्हें लगता है वो सुंदर नहीं’, फराह की बेटियां अपीरियंस को लेकर हैं इंसिक्योर

बता दें कि कुछ समय पहले उर्वशी रौतेला ने एक दावा किया था कि उन्होंने ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर की प्रोफाइल डेटिंग एप पर देखी थी. हालांकि, उर्वशी का कमेंट ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप को लेकर डायरेक्टली लिंक नहीं था. 

ऋतिक और सबा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. मई 2022 में दोनों कपल के तौर पब्लिकली सामने आए थे. इसके बाद से दोनों को अक्सर साथ में देखा गया. दोनों ने साथ में पार्टी और फंक्शन भी अटेंड किए. सबा को ऋतिक के फैमिली फंक्शन में भी देखा जाता रहा है. दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया.

ये भी पढ़ें- बहन अमीषा पटेल संग कैसा है अश्मित का रिश्ता? बोले- आखिरी सांस तक रक्षा करूंगा

ऋतिक की शादी और तलाक

बता दें कि ऋतिक रोशन 52 साल के हैं. वो दो बेटों के पिता हैं. उनकी 2000 में सुजैन खान संग शादी हुई थी. उनकी लव मैरिज थी. उन्होंने 4 साल की डेटिंग के बाद शादी की थी. इस शादी से उन्हें दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं. सुजैन और ऋतिक की ये शादी ज्यादा चली नहीं और दोनों ने तलाक ले लिया. दोनों 2014 में अलग हो गए हैं. अब दोनों अच्छे दोस्त हैं. दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है. उन्होंने मिलकर बच्चों की परवरिश की. ऋतिक और सुजैन कोविड टाइम में बच्चों के लिए साथ भी रहे थे. अब दोनों अपनी अपनी लाइफ में मूवऑन कर गए हैं. सुजैन खान अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं.

ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक को पिछली बार फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया था. इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसके अलावा उन्होंने फिल्म आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ में कैमियो किया था. वो अब फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास दो और फिल्में हैं, जिन्हें लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *