Headlines

आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश


सोशल मीडिया पर आए दिन पति-पत्नी और लव ट्रायंगल के ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो इंटरनेट पर रातों-रात सनसनी मचा देते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों चीन से वायरल हो रहा है, जहां एक महिला अपने पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी के साथ घर में रंगरलियां मना रही थी. महिला को लगा कि पति काम पर गया है, लेकिन पति को पहले से ही अपनी पत्नी की करतूतों पर शक था. पति ने ऐसा जाल बिछाया कि दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा और फिर जो कुटाई हुई, उसका वीडियो देखकर लोग भी दंग रह गए.

चुपके से घर में घुसा पति, बिस्तर पर पकड़े गए दोनों

वायरल हो रहे इस वीडियो के अनुसार, महिला अक्सर अपने पति के पीछे से अपने आशिक को घर बुला लिया करती थी. पति ने इस बार काम पर जाने का नाटक किया और चुपचाप घर के पास ही मंडराता रहा. जैसे ही प्रेमी घर के अंदर दाखिल हुआ और दोनों बेडरूम में पहुंचे, पति दबे पांव घर के अंदर घुस गया.

पति ने जैसे ही बेडरूम का दरवाजा खोला, दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

मुंह पर बरसाए ताबड़तोड़ घूंसे, बेबस दिखे दोनों

गुस्से से आगबबूला हुए पति ने बिना कोई बातचीत किए सीधे हमला बोल दिया. उसने बारी-बारी से अपनी बेवफा पत्नी और उसके आशिक के चेहरे पर घूंसों की ऐसी बौछार की कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. आशिक अपनी जान बचाने की भीख मांगता दिखा, तो वहीं पत्नी भी पति के गुस्से के आगे बेबस नजर आई. पति ने दोनों की कायदे से क्लास लगाई और पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गया.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग बोले- “जैसे को तैसा मिला”

यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. वीडियो देखने के बाद लोग पति के इस सख्त कदम और गुस्से पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा… “धोखा देने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए, पति ने एकदम सही सबक सिखाया.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया… “पति का दिमाग दाद देने लायक है, रंगे हाथों पकड़कर सारा भूत उतार दिया.” वहीं एक और यूजर ने चुटकी ली… “दूसरों के घर में बिना इजाजत घुसने का अंजाम यही होता है, अब आशिक जिंदगी भर याद रखेगा.”

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *